People's Update
Monday, March 30, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 30, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ
    नेपाल की सुप्रीम कोर्ट का पूर्व PM ओली गिरफ्तारी मामले में सरकार को कारण बताओ नोटिस
    ‘राहुल गांधी नक्सलियों के हमदर्द के साथ दिखे’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
    नक्सलवाद पर अमित शाह के संबोधन के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 अप्रैल तक स्थगित
    ‘CRPF, DRG ने नक्सलवादियों को किला तोड़ा’, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा
    इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले
    ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
    ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा
    ‘1970 से 2004 के बीच देश में नक्सलवाद फैला’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
    ‘लाल आतंक की परछाईं हटी, बस्तर विकसित हुआ’, लोकसभा में अमित शाह ने कहा
    ‘बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हुआ’, लोकसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह
    अफ्रीकी देश अंगोला से गैस खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां
    इंदौर- पहली बार क्रिकेटरों की नीलामी कल, एमपीएल में खिलाड़ी खरीदेंगी टीमें
    तमिलनाडु चुनाव: TVK चीफ विजय ने अपने हलफनामे में 404 करोड़ की चल संपत्ति घोषित की
    स्पेन ने अमेरिका के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया
    ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की धमकी दी
    फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज और 485 क्रू मौजूद
    कुवैत के डीसैलिनेशन प्लांट पर इजराइल ने हमला किया
    EC ने केरलम-असम-पुडुचेरी में 2.37 लाख से अधिक वोटरों को घर से मतदान की मंजूरी दी
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    जनसेवा या फैमिली बिजनेस?कांग्रेस नेता शशि थरूर की कलम ने हिलाया सत्ता का सिंहासन, सामने आया पॉलिटिकल सीक्रेट

    Publish Date: 4 Nov 2025, 9:40 AM (IST)Updated On: 4 Nov 2025, 5:36 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में प्रकाशित अपने लेख ‘Indian Politics Are a Family Business’ में लिखा है कि, भारतीय राजनीति अब एक फैमिली बिजनेस बन चुकी है। थरूर ने कहा कि, जब तक भारतीय राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक लोकतंत्र का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा।

      उनका कहना है कि अब समय आ गया है जब भारत को वंशवाद की जगह योग्यता आधारित व्यवस्था (Merit-based System) अपनानी चाहिए। इसके लिए कानूनी रूप से तय कार्यकाल, आंतरिक पार्टी चुनाव और मतदाताओं में जागरूकता जैसे सुधार जरूरी हैं।

       जन्मसिद्ध अधिकार बन गया नेतृत्व

      थरूर ने लिखा कि, अब यह सोच भारत की राजनीतिक व्यवस्था में गहराई से समा गई है कि राजनीति कुछ परिवारों का जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होंने कहा कि, जब राजनीतिक नेतृत्व वंश के आधार पर तय होता है, तब शासन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। केवल उपनाम के आधार पर किसी को उम्मीदवार बनाना लोकतंत्र के साथ अन्याय है। थरूर ने चेताया कि, जब राजनेता जनता के बजाय अपने परिवार के प्रति जवाबदेह होते हैं, तब आम नागरिक की आवाज कमजोर पड़ जाती है।

      नेहरू-गांधी परिवार का जिक्र और अन्य उदाहरण

      थरूर ने लेख में नेहरू-गांधी परिवार को भारत का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि, इस परिवार की विरासत आजादी के आंदोलन से जुड़ी है, लेकिन इसी वजह से यह सोच और मजबूत हुई है कि सत्ता कुछ परिवारों की जागीर है।

      उन्होंने कई राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार, ओडिशा में नवीन पटनायक, उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, बिहार में रामविलास और चिराग पासवान, महाराष्ट्र में उद्धव और आदित्य ठाकरे, पंजाब में प्रकाश सिंह और सुखबीर बादल, तेलंगाना में केसीआर का परिवार, तमिलनाडु में करुणानिधि और एम.के. स्टालिन। इन सबने पीढ़ी दर पीढ़ी सत्ता संभाली है।

      हर पार्टी, हर राज्य में यही हाल

      थरूर ने लिखा कि, वंशवाद किसी एक दल या राज्य तक सीमित नहीं है। कांग्रेस ही नहीं, लगभग हर पार्टी में नेतृत्व का निर्धारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से होता है। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी और कुमारी मायावती जैसी महिला नेता, जिनके प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी नहीं हैं। उन्होंने भी अपने भतीजों को उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया है।

      थरूर के अनुसार, भारतीय राजनीतिक दलों में निर्णय अक्सर कुछ व्यक्तियों या एक ही नेता के इर्द-गिर्द सीमित रहते हैं। ऐसे में भाई-भतीजावाद योग्यता पर भारी पड़ जाता है।

      पड़ोसी देशों में भी वंशवाद का असर

      थरूर ने अपने लेख में कहा कि, वंशवादी राजनीति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, पाकिस्तान में भुट्टो और शरीफ परिवार, बांग्लादेश में शेख और जिया परिवार, श्रीलंका में बंदरनायके और राजपक्षे परिवार इन सभी देशों में भी राजनीति एक पारिवारिक परंपरा के रूप में चलती आ रही है।

      थरूर के लेख पर भाजपा की प्रतिक्रिया

      थरूर के इस लेख पर भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि, थरूर का यह लेख कांग्रेस के भविष्य को लेकर उनकी निराशा दिखाता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे साहसिक और सूझबूझ भरा कदम बताया। उन्होंने कहा कि, थरूर ने सही लिखा है कि गांधी परिवार ने भारतीय राजनीति को पारिवारिक व्यवसाय बना दिया है। वे अपने ही दल के ‘नेपो किड’ पर निशाना साध रहे हैं।

      केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, यह लेख सपा, राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए झटका है, जिनकी राजनीति परिवार तक सीमित है।

      कांग्रेस का जवाब- हर क्षेत्र में है परिवारवाद

      कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर के लेख का बचाव करते हुए कहा कि, परिवारवाद सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में है। डॉक्टर, व्यापारी, अभिनेता सभी अपने परिवार की राह पर चलते हैं। असली समस्या तब होती है जब अवसर कुछ परिवारों तक सीमित रह जाते हैं।

      वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, लोकतंत्र में फैसला जनता करती है। किसी को सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता क्योंकि उसके पिता सांसद थे।

      पीएम मोदी की तारीफ भी कर चुके हैं थरूर

      शशि थरूर कई बार कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति, ऊर्जा और वैश्विक दृष्टि की तारीफ की है। थरूर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी रणनीतिक कार्रवाई की सराहना की थी और कहा था कि इससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है।

      थरूर के पिछले कुछ बयान

      15 फरवरी 2025: मोदी की अमेरिकी यात्रा को सराहा।

      8 मई: ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र की तारीफ।

      19 मार्च: रायसीना डायलॉग में कहा- मोदी जेलेंस्की और पुतिन दोनों को गले लगा सकते हैं।

      10 जुलाई: इमरजेंसी को काला अध्याय बताया, लेकिन कहा कि उससे सबक लेना जरूरी है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Political Secrets

      Family Business

      Dynasty Politics

      Congress

      indian politics

      governance

      Shashi Tharoor

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      24 मीटर नीचे उतरी ‘दुर्गावती’, शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई

      भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार:24 मीटर नीचे उतरी ‘दुर्गावती’, शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई

      जयपुर के शाहपुरा में ‘दहाड़-2’ की शूटिंग, सीरीज में दिखेगा सोनाक्षी का एक्शन अवतार

      Dahaad Season 2 :जयपुर के शाहपुरा में ‘दहाड़-2’ की शूटिंग, सीरीज में दिखेगा सोनाक्षी का एक्शन अवतार

      नक्सलवाद सफाया से पहले अमित शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता होगा...

      संसद :नक्सलवाद सफाया से पहले अमित शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता होगा...

      घर आया बेबी बॉय, कई सितारों ने कपल को दीं बधाइयां

      दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर :घर आया बेबी बॉय, कई सितारों ने कपल को दीं बधाइयां

      रेलवे बोर्ड ने बिना मंजूरी फंड खर्च करने पर लगाई रोक, पश्चिम मध्य रेल में वित्तीय अनुशासन की बड़ी कार्रवाई

      रेलवे बोर्ड ने बिना मंजूरी फंड खर्च करने पर लगाई रोक, पश्चिम मध्य रेल में वित्तीय अनुशासन की बड़ी कार्रवाई

      1 अप्रैल से बढ़ेगी कीमत, 54 दुकानों के टेंडर अब भी बाकी

      टेंडर सस्ते, शराब महंगी!1 अप्रैल से बढ़ेगी कीमत, 54 दुकानों के टेंडर अब भी बाकी

      महिला के दोनों हाथ तोड़े, घर के पीछे मिला सिर कटा शव; 3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

      रीवा में क्रूर हत्या :महिला के दोनों हाथ तोड़े, घर के पीछे मिला सिर कटा शव; 3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

      प्रदेश का पहला यातायात थाना बना हाईटेक, सिम्युलेटर से सीखेंगे नियम

      कटनी में शुरू हुई ‘वर्चुअल ड्राइविंग’ ट्रेनिंग:प्रदेश का पहला यातायात थाना बना हाईटेक, सिम्युलेटर से सीखेंगे नियम

      उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर हड़कंप

      कटनी :उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात, मुड़वारा स्टेशन पर हड़कंप

      मोहनलाल कनेक्शन, सैफ बने अंधे किरदार

      अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ में ट्विस्ट :मोहनलाल कनेक्शन, सैफ बने अंधे किरदार

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....