Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोलियों की गूंज से कांपा कनाडा ;हाईस्कूल फायरिंग घटना में 10 की मौत

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट (भारतीय समयानुसार रात करीब 2 बजे) पर स्कूल में गोलीबारी की खबर मिली थी। जब अधिकारी हाई स्कूल पहुंचे तो वहां छह लोग मृत मिले।
हाईस्कूल फायरिंग घटना में 10 की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के छोटे से शहर टम्बलर रिज में मंगलवार को एक हाईस्कूल में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को दहला दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस दर्दनाक घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतकों में छात्र शामिल हैं या नहीं।

    स्कूल को खाली करवाकर किया गया बंद

    घटना के बाद स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराकर बंद कर दिया गया है। इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से क्षेत्र को घेर लिया है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

    न्यूफेल्ड ने विशेष रूप से उन लोगों से घर लौटने का अनुरोध किया है जो अपने परिजनों की तलाश में स्कूल के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

    शूटर समेत 10 लोगों की मौत

    CBC न्यूज के मुताबिक, मृतकों में एक संदिग्ध शूटर भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, छह लोगों के शव एक हाई स्कूल के अंदर मिले, जबकि दो अन्य लोगों के शव एक घर से बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह घर भी इस पूरी घटना से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर की भी मौत की पुष्टि की गई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसकी मौत कैसे हुई।

    घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

    स्कूल से 100 छात्र सुरक्षित बाहर निकाले गए

    पुलिस के अनुसार, हमलावर के अलावा छह अन्य लोग स्कूल परिसर के अंदर मृत पाए गए। एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हेलीकॉप्टर से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा करीब 25 लोगों को हल्की चोटों के साथ स्थानीय मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    पुलिस अधिकारी केन फ्लॉयड ने बताया कि स्कूल से लगभग 100 छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts