🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

सिवनी मालवा के श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट ने लगाया नेत्र शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच

सिवनी मालवा के श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ भोपाल द्वारा नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पंजीयन कराकर आंखों की जांच कराई। ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को 12 अगस्त को बस से भोपाल ले जाया जाएगा।
Follow on Google News
सिवनी मालवा के श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट ने लगाया नेत्र शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच
सिवनी मालवा। श्वेतांबर जैन मंदिर में आयोजित नेत्र शिविर में आंखों की जांच की गई।

सिवनी मालवा। नर्मदा मंदिर चौक स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट में रविवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, भोपाल द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। दोपहर 12 बजे तक करीब 100 लोगों का पंजीयन किया जा चुका था।

ऑपरेशन जरूरी होने पर 12 अगस्त को भोपाल ले जाएंगे मरीज

शिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन आवश्यक पाया गया है, उन्हें आगामी 12 अगस्त को बस के माध्यम से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ भोपाल ले जाया जाएगा। मरीजों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था शिविर के माध्यम से की जाएगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को उपचार प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें: PU Special : ‘पुलिस और समाज एक-दूसरे से जुड़े हैं, थाना और जनता के बीच जितना मजबूत भरोसा होगा, अपराध से लड़ना उतना ही आसान होगा’

चश्मे और आंखों की अन्य समस्याओं का भी इलाज

शिविर में केवल ऑपरेशन योग्य मरीजों की पहचान ही नहीं की गई, बल्कि जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है अथवा आंखों से संबंधित अन्य समस्याएं हैं, उनकी भी चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यक नेत्र उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर दोपहर 2 बजे तक निरंतर जारी रहने की जानकारी दी गई।

समाजसेवियों और नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

नेत्र शिविर में समाज के वरिष्ठजनों, नगर के समाजसेवियों, नागरिकों एवं आमजन के साथ बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों की उपस्थिति रही। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर नेत्र जांच एवं उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध हुई। 

ये भी पढ़ें: भोपाल में तेज बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव; बच्चों ने बढ़ाया उत्साह

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

icon

Latest Posts