Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करवा चौथ पर दूसरे युवक के साथ गई पत्नी, पति ने दुखी होकर लगाई फांसी

करवा चौथ पर दूसरे युवक के साथ गई पत्नी, पति ने दुखी होकर लगाई फांसी
फाइल फोटो
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    सीहोर। करवा चौथ पर एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, कि मृतक की पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है। जिस कारण युवक परेशान था। वहीं, परिजनों का मानना है कि उचित कार्रवाई न होने पर युवक हताश हो गया था। जिस कारण उसने फांसी लगा ली। हालकिं, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

    सही कार्रवाई न होने पर तनाव में था युवक

    जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेद्र कुश्वाह सीहोर स्थित गणेश मंदिर रोड पर रहता था। करवा चौथ पर पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर किसी 
    अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। धर्मेद्र ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, पर सही कार्रवाई नहीं हुई । जिस कारण वे तनाव में आ गया था। 

    पत्नी और बच्चों के वियोग में लगाई फांसी

    मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र ने पत्नी और बच्चों के वियोग में यह कदम उठाया। हालाकिं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts