Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 में वीकेंड का धमाका :तान्या और फरहाना की खुली पोल, सलमान बोले- गेट खुला है… घर से बाहर जाने का अल्टीमेटम!

रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर हफ्ते नए ट्विस्ट और विवादों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने तान्या और फरहाना के खराब प्रदर्शन और बयानों पर नाराजगी जताई। वहीं, सलमान ने फरहाना से कहा अगर आपको लगता है कि ये टीवी आपके लिए छोटा है तो आप फ्री हैं जाने के लिए। गेट खोल दो गाइज।
तान्या और फरहाना की खुली पोल, सलमान बोले- गेट खुला है… घर से बाहर जाने का अल्टीमेटम!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस के फैंस का वीकेंड का वार का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस बार शो के होस्ट सलमान खान ने घर के दो कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को उनके खराब खेल और बयानों के लिए जमकर फटकार लगाई है।

    तान्या का भाईया-सैंया गेम हुआ फ्लॉप

    बता दें कि, शो के प्रोमो में सलमान खान ने तान्या मित्तल के गेम प्लान को सबके सामने उजागर कर दिया। तान्या ने नॉमिनेशन के दौरान अमाल को नॉमिनेट करने की कोशिश की थी और ड्रामा किया था कि वह उन्हें भैया कहकर उकसाएंगी। इसी को लेकर सलमान ने तान्या पर तंज कसते हुए कहा कि आपका नॉमिनेशन प्लान तो फेल हो गया। आपने इतना बिल्डअप किया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। अब भैया से सैंया तक तो जा नहीं सकतीं अगर यही आपका गेम है तो वाह क्या गेम है आपका। सलमान ने साफ किया कि तान्या का यह जलाने और उकसाने का प्रयास किसी को प्रभावित नहीं कर पाया।

    फरहाना के टीवी नहीं करूंगी कमेंट पर फूटा गुस्सा

    इसके बाद, सलमान के निशाने पर आईं फरहाना भट्ट जो अक्सर कहती रही हैं कि वह कभी टेलीविजन पर काम नहीं करेंगी। इस बात पर सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सलमान ने फरहाना को फटकार लगाते हुए पूछा कि फरहाना क्या आप कहती रहती हैं टीवी नहीं करूंगी तो ये आप कर क्या रही हैं। गुस्से में सलमान ने फरहाना से कहा अगर आपको लगता है कि ये मीडियम आपके लिए छोटा है तो आप फ्री हैं जाने के लिए। गेट खोल दो गाइज।

    क्या फरहाना होंगी बेघर?

    सलमान के इस कठोर रुख के बाद, अब सभी की निगाहें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फरहाना अपने कमेंट के लिए माफी मांगती हैं। या फिर सलमान के आदेश पर उन्हें सच में घर से बाहर जाना पड़ेगा। वहीं, इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट नॉमिनेटेड हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts