CG NEWS :जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

जशपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बता दें कि तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

    जशपुर। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस में 24 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे।

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़त हादसे ; दोनों में 4-4 यात्रियों की मौत, कई की हालत नाजुक

     

    सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख

    जशपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है, सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक परिवारजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

    Twitter Post

    पुलिस ने दर्ज किया मामला 

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि बस के अनियंत्रित होने के पीछे तेज रफ्तार या ब्रेक फेल होना हो सकता है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में यातायात को नियंत्रित किया और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts