Russia-Ukraine War : 3 हजार अमेरिकी नागरिक भी यू्क्रेन के लिए उठाएंगे हथियार, पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना

Follow on Google News
Russia-Ukraine War : 3 हजार अमेरिकी नागरिक भी यू्क्रेन के लिए उठाएंगे हथियार, पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना
रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग का आज 11वां दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। पुतिन की धमकी के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे। वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर रूस ने खत्म कर दिया है।

3 हजार अमेरिकी नागरिक यू्क्रेन के लिए उठाएंगे हथियार

यूक्रेन-रूस जंग अब गहराती जा रही है। अब अमेरिका के लोग भी इस जंग में आगे आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया वॉयस ऑफ अमेरिका की ओर से कहा गया है कि 3,000 अमेरिकी वॉलंटियर्स ने एक इंटरनेशनल बटालियन में शामिल होने की बात कही है। दरअसल, वाशिंगटन में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इन वॉलंटियर्स ने यूक्रेन की ओर से मांगी गई मदद के जवाब के तौर पर कहा है कि वह अब यूक्रेन की जंग में साथ देंगे।

कीव से 100 किमी दक्षिण में कूच कर रही रूसी सेना

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सैनिक अब कीव से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं।

पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को हराने के लिए ब्रिटेन ने छह सूत्रीय योजना तैयार की है। जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छह सूत्रीय योजना बनाई है, उनका कहना है कि हमें यूक्रेन के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवयी गठबंधन बनाना होगा।

कीव पर कभी भी अटैक कर सकते हैं रूस के डेढ़ लाख सैनिक

जानकारी के मुताबिक, खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस के करीब डेढ़ लाख सैनिक कीव को घेरे हुए हैं और रूस कभी भी शहर पर अटैक कर सकता है।

युद्ध में मरने वाले सैनिक के परिवार को रूस देगा 3.9 करोड़

इधर, रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि यूक्रेन और सीरिया युद्ध में जान गंवाने वाले हर रूसी सैनिक के परिवार को 50 लाख रूबल यानी करीब 3.9 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायल हुए सैनिकों के परिवार को 30 लाख रूबल यानी 2.4 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। रूस ने बताया था कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके 498 सैनिक मारे गए हैं।

जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे हथियार

कीव इंडिपेंडेट के मुताबिक पिछले 10 दिन में एक लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक सेना में शामिल हुए हैं। सभी को शुरूआती ट्रेनिंग देने के बाद मोर्चे पर तैनात किया गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से और ज्यादा हथियार देने की अपील की है। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, जेलेंस्की बोले- अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा

अमेरिका और ब्रिटेन ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई जोन की घोषणा को इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा। इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है और अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा है। ये भी पढ़ें- LAC पर तनाव के बीच China ने बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए है खतरा?

रूस में अब Visa और Mastercard का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा

मास्टरकार्ड और वीजा ने रूस में अपनी सभी सर्विसेज बंद करने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस में अब तक 150 से अधिक कंपनियों ने अपना कारोबार समेटा है।  अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts