अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

Pakistan News : बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 7 लोगों की हत्या कर दी, CM सरफराज बुगती ने घटना की निंदा की

ग्वादरपाकिस्तान में बलूचिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर में गुरुवार को अपने आवासीय क्वार्टरों पर सो रहे सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरबंदर क्षेत्र में ग्वादर फिश हार्बर के पास एक आवासीय क्वार्टर पर गोलीबारी की, जिसमें सात लोग मारे गए और एक घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत और घायल व्यक्ति पंजाब के खानेवाल जिले के रहने वाले थे और ग्वादर में एक नाई की दुकान में काम करते थे।

बलूचिस्तान के सीएम ने घटना की निंदा की

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमलावारों और उनके मददगारों को गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रकार के बल का इस्तेमाल किया जाएगा।

गृह मंत्री ने घटना को खुला आतंकवाद करार दिया

बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लांगौ ने सात लोगों की हत्या को खुला आतंकवाद करार देते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कामगारों की हत्या कायरतापूर्ण कदम है तथा आतंकियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस बीच प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्रमिकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।

बलूचिस्तान के नुश्की में 11 लोगों की हत्या हुई थी

इसी तरह की एक अन्य घटना में तीन सप्ताह पहले अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अलग-अलग आतंकी घटनाओं में 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में से नौ पंजाब के थे और उनका उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे क्वेटा से ताफ्तान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने अपहृतों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि, उनके शव एक पहाड़ी के पास पुल के नीचे पाए गए। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Ultrasonic Cold Brew Coffee : 24 घंटे नहीं मिनटों में बनेगी कोल्ड ब्रू कॉफी, वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासोनिक रिएक्टर की मदद से 3 मिनट में की तैयार

संबंधित खबरें...

Back to top button