LAC पर तनाव के बीच China ने बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए है खतरा?

Follow on Google News
LAC पर तनाव के बीच China ने बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए है खतरा?
भारत का पड़ोसी देश चीन आज अपना बजट पेश करने जा रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत से जारी तनाव के बीच चीन ने रक्षा खर्च को बढ़ाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के बाद चीन अब दुनिया में सबसे ज्यादा रक्षा बजट पर खर्च करने वाला देश बन गया है।

भारत के रक्षा बजट से तीन गुना अधिक है चीन का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने साल 2022 के लिए रक्षा क्षेत्र के खर्च में 7.1% बढ़ाकर 229 बिलियन डॉलर कर दिया है। इससे पहले उसका रक्षा बजट 6.8% था। भारत से तुलना की जाए तो यह वृद्धि 2022 के लिए भारत के 5.25 लाख करोड़ (लगभग 70 बिलियन अमरीकी डॉलर) के रक्षा बजट से तीन गुना अधिक है।

रक्षा पर खर्च करने के मामले में पहले नंबर पर है अमेरिका

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच साल 2022 के लिये 768.2 अरब के रक्षा बजट को मंजूरी दी थी। इसमें हिंद प्रशांत क्षेत्र में अभियान चलाने के लिये 7.1 अरब डॉलर का प्रावधान किया गया था। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, जेलेंस्की बोले- अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा

भारत के लिए खतरा

चीन द्वारा रक्षा खर्च में बढ़ोतरी के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह भारत के लिए खतरा बन सकता है। दरअसल, चीन हर साल रक्षा बजट में इजाफा करता जा रहा है। रक्षा बजट में वृद्धि के बाद चीन एलएसी पर सैन्यकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है और अवैध घुसपैठ को भी अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। ये भी पढ़ें- पेशावर में नमाज के दौरान ब्लास्ट, 30 लोगों की मौत; पूरे इलाके को सील किया

शी जिनपिंग के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम संसद सत्र

यूक्रेन को लेकर वैश्विक उथल-पुथल के बीच चीन में शुक्रवार को संसद का वार्षिक सत्र शुरु हुआ। वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग का 10 साल का कार्यकाल इस साल समाप्त होने वाला है और वह अभूतपूर्व तौर पर तीसरा कार्यकाल शुरू करने की तैयारी में हैं।  अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts