PlayBreaking News

भोपाल के घोड़ा पछाड़ डैम में नहाते समय डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद; तीसरे की तलाश जारी, पिकनिक मनाने पहुंचे थे 7 दोस्त

Follow on Google News
भोपाल के घोड़ा पछाड़ डैम में नहाते समय डूबे 3 युवक, 2 के शव बरामद; तीसरे की तलाश जारी, पिकनिक मनाने पहुंचे थे 7 दोस्त
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा पछाड़ डैम में दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूब गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेम में युवकी तलाश शुरू की। गोताखोरों ने दो युवकों के शव बाहर निकाल लिए, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

पिकनिक मनाने पहुंचे थे तीनों दोस्त

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन के मुताबिक बागसेवनिया थानांतर्गत पिपलिया पेंदे खां में रहने वाले 7 युवक गुरुवार दोपहर घोड़ा पछाड़ डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सारे दोस्तों ने यहां डैम के पास बैठकर खाना-पीना खाया और शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाने के लिए डैम में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूब गए। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम में सर्चिंग शुरू की तो दो युवकों के शव बरामद हो गए, जबकि तीसरे की तलाश देर तक की जा रही थी। डैम में डूबने वाले तीनों युवकों के नाम अर्जुन मालवीय (20), नितिन नरवड़े (23) और संजय मेहर (26) बताए गए हैं। इनमें अर्जुन की तलाश डेम में की जा रही है। चार अन्य दोस्तों के नाम दुर्गेश गाड़गे, अजय गाड़गे, शुभम अहिरे और सुमित सांवले बताए गए हैं। सभी दोस्त एक ही इलाके के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1788603086900003303 ये भी पढ़ें- मप्र में यूसीसी लागू करने के लिए केंद्र के इशारे का इंतजार : सीएम
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts