Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, जेलेंस्की बोले- अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा

Follow on Google News
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे रूसी रॉकेट, जेलेंस्की बोले- अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा
रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों का आज 10वां दिन है। भारी तबाही के बाद भी दोनों देशों के बीच रार थमती नजर नहीं आ रही। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते।

रूस-यूक्रेन में आज हो सकती है तीसरे दौर की वार्ता

जंग के बीच रूस और यूक्रेन अब बातचीत की मेज पर आ गए हैं। अब तक दो दौर की बात हो चुकी है। ऐसे में आज या कल तीसरे दौर की बात भी हो सकती है। जेलेंस्की के ऑफिस के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक बार फिर से वार्ता होगी।

आज शाम साढ़े 4 बजे जेलेंस्की की अहम मीटिंग

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिकी डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक शाम 4.30 बजे होगी।

बम अटैक में 47 नागरिकों की मौत

यूक्रेन ने दावा किया है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में उसके 47 नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इसे क्लस्टर बम से किया हमला बताया है।

यूक्रेन ने जर्मनी से मांगे हथियार

यूक्रेन ने जर्मनी से भारी हथियारों की आपूर्ति की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैंक, पनडुब्बी और लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कई आपूर्ति शिपमेंट के लिए तैयार हैं।

फिर से चूक गया रूस का निशाना: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया।

FB, Twitter के बाद रूस में Youtube पर भी प्रतिबंध

NEXTA की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, ट्विटर के बाद रूस में पुतिन ने अब YouTube पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये भी पढ़ें- क्या होगा अगर रूस ने यूक्रेन पर कर दिया परमाणु हमला, जानें किस देश के पास कितने Nuclear Weapons

रूस में फेसबुक और ट्विटर पर बैन

परमाणु हमलों की आहट के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को तमाम अहम फैसले लेकर यूक्रेन समर्थित पश्चिमी देशों को बड़ा इशारा दिया है। रूस ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर को अपने देश में बैन कर दिया है। साथ ही पुतिन ने रूसी सेना के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने को लेकर एक नए कानून पर मुहर लगा दी है। इसके तरह आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है। ये भी पढ़ें- रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेन छोड़कर पोलैंड पहुंचे जेलेंस्की; विदेश मंत्रालय ने कहा- बिना युद्ध विराम के छात्रों को निकालना मुश्किल

अगर यूक्रेन नहीं बचा तो यूरोप भी नहीं बचेगा: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीविजन के जरिए यूरोप के लोगों को संबोधित किया। रूस के हमले झेल रहे संकटग्रस्त यूक्रेन के शासक ने कहा, "चुप मत रहो, यूक्रेन का समर्थन करो, क्योंकि अगर यूक्रेन नहीं बचेगा तो पूरा यूरोप नहीं बचेगा। अगर यूक्रेन गिर गया तो पूरा यूरोप गिर जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर "परमाणु आतंक" का सहारा लेने और चेरनोबिल आपदा को "दोहराने" की इच्छा रखने का आरोप लगाया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts