Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेरेंट्स बनने वाले हैं रणदीप-लिन…शादी की दूसरी सालगिरह पर दी खुशखबरी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

शादी की दूसरी सालगिरह पर दी खुशखबरी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम आज अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर कपल ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है-दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

    एनिवर्सरी पोस्ट में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

    रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- प्यार और रोमांच के दो साल… और अब एक छोटा सा बच्चा आने वाला है। इस घोषणा के बाद फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां देना शुरू कर दीं।

    2023 में की थी पारंपरिक शादी

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक रस्मों के साथ शादी की थी। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। अब शादी की दूसरी सालगिरह पर प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है।

    सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार

    कपल की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सालगिरह मुबारक और इस खुशखबरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई। इस पोस्ट पर अब तक 7,000 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं। ‘पंचायत’ फेम एक्टर फैसल मलिक ने भी लाल दिल वाले इमोजी के साथ शुभकामना दी।

    लिन लैशराम का फिल्मी सफर

    रणदीप की पत्नी लिन लैशराम भी एक अभिनेत्री हैं। वे ‘जाने जान’, ‘मैरी कॉम’, ‘एक्सोन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ (2007) में एक छोटी भूमिका भी निभाई थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts