छत्तीसगढ़: कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने जारी किया वीडियो, आत्महत्या की कही बात

छत्तीसगढ़ में कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज की आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने जारी किया वीडियो, आत्महत्या की कही बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक द्वारा आत्मदाह की  धमकी देने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने आरोप लगाया है कि- उनसे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने करीब 15 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। वहीं मंत्री ने इन आरोपों को पूरी तरह  गलत बताया है।

    कथा के बाद भुगतान नहीं मिलने का लगाया आरोप

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डॉ. रामानुरागी महाराज ने कहा है कि-उन्होंने 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक अंबिकापुर के लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा की थी इसी के साथ उन्होंने कहा कि-यह आयोजन मंत्री राजेश अग्रवाल के कहने पर किया गया था। कथावाचक का आरोप है कि कथा खत्म होने के बाद उन्हें तय की गई राशि का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब भी वह पैसे मांगने जाते हैं तो टाल दिया जाता है। इसी को लेकर उन्होंने विधानसभा के बाहर सुसाइड करने की धमकी दी।

    ये भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को मिले 498.83 करोड़ रुपये,सीएम साय बोले- किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास

    कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

    इस पूरे मामले को कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर उठाया है। उन्होंने अपने पेज पर कथावाचक का वीडियो पोस्ट करते हुए इसे गंभीर मुद्दा बताया। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है।

    ये सभी आरोप गलत-मंत्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथावाचक के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि- डॉ. रामानुरागी महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। उन्होंने केवल उस आवेदन पर सामान्य टिप्पणी की थी, जैसा अन्य आवेदनों पर किया जाता है। मंत्री के अनुसार संस्कृति विभाग ऐसे आयोजनों के लिए आर्थिक सहायता नहीं देता,इसलिए आवेदन को खारिज कर दिया गया था। उनका कहना है कि आवेदन निरस्त होने के बाद कथावाचक उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts