PlayBreaking News

राजनांदगांव में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 6 युवकों की मौत, ओडिशा पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, इंदौर के रहने वाले थे मृतक

Follow on Google News
राजनांदगांव में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 6 युवकों की मौत, ओडिशा पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे सभी, इंदौर के रहने वाले थे मृतक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे पर चिरचारी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ गई, जिसमें कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। हादसा बागनदी थाना क्षेत्र का है। सभी मृतक मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे और ओडिशा के पुरी में दर्शन के लिए जा रहे थे।

    कार के उड़े परखच्चे

    मिली जानकारी के मुताबिक, एमपी पासिंग कार में 7 युवक सवार थे। सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर की ओर जा रहे थे और आगे पुरी दर्शन का कार्यक्रम था। सुबह के समय कार तेज रफ्तार में थी। अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन बेकाबू होकर दूसरी लेन में चला गया, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Twitter Post

    ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

    एएसपी राहुल देव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के झपकी लेने की संभावना जताई जा रही है। सुबह का समय होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चला गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने राहत दल की मदद से खुलवाया।

    मृतकों की पहचान 

    पुलिस के अनुसार मृतकों में इंदौर निवासी आकाश मोर्या (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34), संजय केसरी सेठी और उड़ीसा निवासी बिरनिल शामिल हैं। घायल युवक का नाम सागर यादव है, जो इंदौर का रहने वाला है। सभी युवक ओडिशा स्थित पुरी के जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे और इससे पहले उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी कर चुके थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts