राजस्थान के राजसमंद में बड़ा हादसा : पेट्रोल से भरा टैंकर बेकाबू होकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे

Follow on Google News
राजस्थान के राजसमंद में बड़ा हादसा : पेट्रोल से भरा टैंकर बेकाबू होकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे
राजस्थान। राजस्थान के राजसमंद में भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल से भरा टैंकर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। इससे पहले ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए। काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक, हादसा चारभुजा थाना सर्किल में राजसमंद-गोमती फोरलेन पर मानसिंह का गुढा में सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग सुबह उदयपुर से ब्यावर के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद भी टैंकर से पेट्रोल का रिसाव जारी था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा करवाया गया। इस दौरान हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जाम लग गया था। जिसे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

मृतकों में मां, पत्नी और 2 भाई शामिल

हादसे में मरने वालों में दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40), पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय शामिल हैं। दीनबंधु और पुरुषोत्तम सगे भाई थे। रेणुका पुरुषोत्तम की पत्नी थीं। मनसुख देवी दीनबंधु और पुरुषोत्तम की मां थीं। मरने वाले सभी केलवाड़ा (राजसमंद) के रहने वाले थे। [caption id="attachment_125321" align="aligncenter" width="600"] रेणुका उपाध्याय, मनसुख देवी उपाध्याय, पुरुषोत्तम उपाध्याय, दीनबंधु उपाध्याय[/caption] ये भी पढ़ें- Gwalior News : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts