CG NEWS:रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार
रायपुर में एक ही परिवार की संदिग्ध मौत, जांच तेज
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मकान को सील कर जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जांच में जहर और आत्महत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को भोजन में जहर दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।
8 सदस्यीय SIT करेगी पूरे मामले की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम में एक महिला सब-इंस्पेक्टर और तीन आरक्षक सहित कुल आठ अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। जांच टीम हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेगी।
CG NEWS: दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से विभिन्न सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। मौके से खाने-पीने की सामग्री और कीटनाशक का एक डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
आर्थिक तंगी भी जांच के दायरे में
पुलिस जांच में सामने आया है कि सैय्यद शाहिद मौदहापारा इलाके में बैटरी रिपेयरिंग और पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था और उस पर बैंक की ईएमआई तथा निजी कर्ज का दबाव भी था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
CG NEWS: पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। तब तक किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।












