CG NEWS:रायपुर 5 मौत मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, मौत से 4 दिन पहले खरीदा था महीनेभर का राशन, आर्थिक तंगी का दावा खारिज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा, पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या के एंगल पर कर रही जांच, कर्ज का नहीं मिला कोई सबूत। एसआईटी जांच में सामने आया है कि मृतक साजिद ने घटना से चार दिन पहले ही घर के लिए पूरे महीने का राशन खरीदा था। जांच अधिकारियों का मानना है कि यदि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा होता तो इतनी मात्रा में राशन खरीदना संभव नहीं होता। यही तथ्य आर्थिक तंगी की आशंका को कमजोर करता है।
PREM
20 Jul 2026



























