CG NEWS:रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित
संजय नगर में देर रात मिली पांच लाशों से सनसनी, शुरुआती जांच में जहर और आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मकान को सील कर जांच शुरू कर दी।
PREM
19 Jul 2026


























