CG NEWS:पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

स्कूल मार्ग पर सड़क धंसने से बढ़ा हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों पर उठाए सवाल।पहली तेज बारिश में वार्ड 23 की मुख्य सड़क धंस गई। आत्मानंद स्कूल मार्ग पर बड़ा गड्ढा बनने से हादसे का खतरा बढ़ा। 33 करोड़ की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर सवाल।
पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

प्रशांत सोनचतरा बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पहली तेज बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड क्रमांक-23 मदर टेरेसा में सत्यम चौक से मगरपारा जाने वाली मुख्य सड़क अचानक धंस गई। यह मार्ग आत्मानंद स्कूल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क धंसने के कई घंटे बाद भी मौके पर न तो जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और न ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। घटना के बाद करोड़ों रुपये की लागत से हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर चर्चा तेज हो गई है।

CG NEWS: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

बीच शहर धंसी सड़क, लोगों में बढ़ी चिंता

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक-23 मदर टेरेसा स्थित सत्यम चौक से मगरपारा जाने वाली मुख्य सड़क लगातार बारिश के बीच अचानक धंस गई। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे से आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों में भय का माहौल बन गया।

/img/129/1784394805074

स्कूल मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा

धंसी हुई सड़क के किनारे आत्मानंद स्कूल संचालित होता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ को रेल विकास की बड़ी सौगात: चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

दो ऑटो गड्ढे में फंसे, कई वाहन चालक हुए परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क धंसने के बाद दो ऑटो इस गड्ढे की चपेट में आ चुके हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी सवार थे। इसके अलावा कई दोपहिया वाहन भी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर लोगों में नाराजगी

रहवासियों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही बैरिकेडिंग या वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की गई। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया है।

CG NEWS: दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

33 करोड़ की सड़क पर उठे नए सवाल

नेहरू चौक से दर्रीघाट तक करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सड़क को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं में शामिल किया गया था। पहली ही तेज बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

/img/129/1784394817639

पहले जलभराव, अब सड़क धंसने की समस्या

इस मानसून में बिलासपुर पहले से ही जलभराव की समस्या का सामना कर रहा है। अब नई सड़कों के धंसने की घटनाएं सामने आने से शहर के बुनियादी ढांचे की मजबूती पर भी सवाल उठने लगे हैं।

CG NEWS: 26 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल, 12 दिन बाद भी रेलवे की जांच का नहीं मिला कोई सुराग

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

हाल ही में लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे रतनपुर-गेंदा मार्ग पर भी दरारें दिखाई देने की खबर सामने आई थी। अब शहर के बीच सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts