Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rahul Gandhi Indore Visit :इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से की मुलाकात; भागीरथपुरा इलाके में पीड़ित परिवारों से भी मिले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर रहे। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल में दूषित पानी से बीमार मरीजों से मुलाकात की और भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा किया। कांग्रेस ने मौतों की संख्या 24 बताई है, जबकि राज्य सरकार की रिपोर्ट में अलग आंकड़े सामने आए हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से की मुलाकात; भागीरथपुरा इलाके में पीड़ित परिवारों से भी मिले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर वहां भर्ती चार मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का हाल जाना और उनके परिजनों से भी बातचीत की। हॉस्पिटल के बाद राहुल गांधी दूषित पानी से प्रभावित भागीरथपुरा क्षेत्र गए। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।

    Twitter Post

    कांग्रेस का दावा- 24 लोगों की मौत

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 8 से 10 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    Twitter Post

    सम्मेलन की अनुमति नहीं मिलने का आरोप

    पटवारी ने बताया कि दूषित पानी की समस्या पर चर्चा के लिए राहुल गांधी की मौजूदगी में एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना थी। इसमें बुद्धिजीवी, पर्यावरणविद और नगर निगम पार्षद शामिल होने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। अब यह सम्मेलन बाद में किया जाएगा।

    दूषित पानी को बताया ‘धीमा जहर’

    कांग्रेस ने दावा किया कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं है। जीतू पटवारी ने दूषित पानी को ‘धीमा जहर’ बताते हुए कहा कि इससे लोगों की किडनी और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान हो रहा है।

    Twitter Post

    राज्य सरकार की रिपोर्ट में अलग आंकड़े

    मौतों के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में पेश रिपोर्ट में बताया कि उल्टी-दस्त के प्रकोप से पांच माह के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हुई है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ‘डेथ ऑडिट’ रिपोर्ट में संकेत मिला है कि 15 मौतें इस प्रकोप से जुड़ी हो सकती हैं।

    पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख का मुआवजा

    प्रशासन ने प्रकोप के बाद जान गंवाने वाले 21 लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ मौतें अन्य बीमारियों के कारण भी हुईं, लेकिन मानवीय आधार पर सभी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

    Twitter Post
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts