People's Update
Sunday, April 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया
    ‘होर्मुज खोलो’, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, पावर प्लांट उड़ाने की चेतावनी
    बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी
    कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत
    नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी
    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान-ईरान ने बातचीत की, जियोलोकेशन इस बातचीत की वजह
    NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा
    ईरान में दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन, 37 दिनों यानी 864 घंटे से इंटरनेट बंद
    अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लगने के बाद रोका गया काम
    राष्ट्रीय
    पंजाब

    AAP में दरार?राघव चड्ढा का पलटवार- ‘ये बस ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी है’, वीडियो जारी कर दिया आरोपों का जवाब

    AAP के साथ चल रही तनातनी के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर पंजाब के मुद्दों पर उठे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि उनकी मिट्टी और जिम्मेदारी है। पार्टी के आरोपों और कुमार विश्वास के वायरल वीडियो के बीच यह विवाद सियासत में नई बहस छेड़ रहा है।
    Publish Date: 5 Apr 2026, 1:17 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मोहाली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति साफ की है। इस वीडियो में उन्होंने कहा किस उन्हें बदनाम करने के लिए एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है।

      राघव चड्ढा बोले- पंजाब मेरा घर है

      राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, उनके कुछ सहयोगियों को मजबूर किया जा रहा है कि वे यह कहें कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, पंजाब उनके लिए सिर्फ राजनीतिक विषय नहीं बल्कि उनका घर, उनकी मिट्टी और उनका कर्तव्य है।

      उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मेरे उन साथियों के लिए जिन्हें यह कहने को मजबूर किया गया कि राघव पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे… यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

      संसद में उठाए गए मुद्दों का वीडियो किया जारी

      करीब तीन मिनट के इस वीडियो में राघव चड्ढा ने संसद में दिए गए अपने कई भाषणों के अंश दिखाए हैं। इन क्लिप्स में वे पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने जिन मुद्दों का जिक्र किया, उनमें शामिल हैं-

      • किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी
      • पंजाब के किसानों का बढ़ता कर्ज और खेती की लागत
      • पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता
      • पंजाब में गिरता भूजल स्तर
      • वायु प्रदूषण की समस्या
      • कैंसर मरीजों के इलाज से जुड़ी समस्याएं
      • भटिंडा-बीकानेर कैंसर ट्रेन
      • पंजाब से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमी
      • धार्मिक स्थलों के लिए कॉरिडोर
      • पंजाब के रुके हुए फंड

      वीडियो में राघव चड्ढा कहते हैं कि पंजाब ने दशकों तक देश की खाद्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए आज पूरे देश को पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब किसी से भीख नहीं मांग रहा बल्कि अपने अधिकार की मांग कर रहा है।

      Twitter Post

      ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ चलाने का लगाया आरोप

      राघव चड्ढा ने 4 अप्रैल को जारी दूसरे वीडियो में कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही आरोप और वही बातें बार-बार दोहराई जा रही हैं। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक कोऑर्डिनेटेड अटैक है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में उन्होंने सोचा कि इस अभियान का जवाब नहीं दिया जाए, लेकिन बार-बार झूठ दोहराने से लोग भ्रमित हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने सच सामने रखने का फैसला किया। राघव ने कहा कि वह संसद में हंगामा करने या माइक तोड़ने नहीं जाते बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं।

      राघव बोले- घायल हूं इसलिए घातक हूं

      अपने वीडियो संदेश के अंत में राघव चड्ढा ने एक फिल्मी डायलॉग का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि, घायल हूं, इसलिए घातक हूं। यह संवाद उन्होंने फिल्म धुरंधर के संदर्भ में कहा और इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

      यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी: बोले- चुप रहता तो झूठ सच लगने लगता, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया जवाब

      AAP के तीन आरोप और राघव चड्ढा का जवाब

      पार्टी के कुछ नेताओं ने राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।

      1. आरोप: विपक्ष के वॉकआउट में शामिल नहीं होते

      जवाब: राघव चड्ढा ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। संसद के सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकते हैं, जहां वह हर वॉकआउट में विपक्ष के साथ नजर आएंगे।

      2. आरोप: CEC को हटाने की याचिका पर साइन नहीं किए

      जवाब: उन्होंने कहा कि उनसे कभी साइन मांगे ही नहीं गए। राज्यसभा में इस प्रस्ताव के लिए 50 हस्ताक्षर पर्याप्त थे और कई सांसदों ने साइन नहीं किए थे।

      3. आरोप: डर के कारण छोटे मुद्दे उठाते हैं

      जवाब: उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में जीएसटी, बेरोजगारी, महंगाई, टैक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और मेंस्ट्रुअल हेल्थ जैसे कई बड़े मुद्दे उठाए हैं।

      पार्टी ने उपनेता पद से हटाया

      इस विवाद के बीच 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भी भेजा। साथ ही यह भी कहा गया कि राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के वाइस चांसलर और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया है। राघव चड्ढा 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनकी संसदीय अवधि 2028 तक है।

      [featured type="Featured"]

      पद से हटने के बाद क्या बोले राघव चड्ढा

      उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि, मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए। क्या यह अपराध है? अगर इन मुद्दों से आम आदमी को फायदा हुआ तो इससे पार्टी का क्या नुकसान हुआ?

      उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी खामोशी को हार समझना बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

      AAP नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

      राघव चड्ढा के वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के कई नेता खुलकर सामने आए। इन नेताओं में शामिल हैं-

      • अनुराग ढांडा
      • सौरभ भारद्वाज
      • आतिशी मार्लेना
      • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

      इन नेताओं ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे हैं।

      कुछ नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, उस समय राघव चड्ढा आंख के ऑपरेशन के कारण ब्रिटेन में थे। उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि वे संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से जुड़े सवालों से बचते हैं।

      [breaking type="Breaking"]

      पंजाब के मुद्दों को लेकर क्यों उठे सवाल

      पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था, लेकिन उन्होंने राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों को नहीं उठाया।

      इनमें शामिल हैं-

      • पंजाब के लिए RDF के 8500 करोड़ रुपये का मुद्दा
      • GST से हुए नुकसान का मुद्दा
      • बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के बीच न जाना
      • प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये की राहत पर सवाल न उठाना

      हालांकि, राघव चड्ढा ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने संसद में पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर आवाज उठाई है।

      कुमार विश्वास का पुराना वीडियो भी हुआ वायरल

      इस विवाद के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ साल पुराने इस वीडियो में कुमार विश्वास एक पॉडकास्ट के दौरान कहते हैं कि, AAP का अगला निशाना राघव चड्ढा हो सकते हैं।

      वीडियो में उन्होंने कहा कि, अब अगला शिकार वह बालक है, जो थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। उसने हीरोइन से शादी कर ली है, अब रील दिखने लगी है। कुमार विश्वास भी कभी आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, लेकिन बाद में उनका अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व से मतभेद हो गया और उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

      यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर भड़के AAP नेता : कहा- आपने समोसे के मुद्दे उठाए, मोदी के खिलाफ आवाज नहीं निकालते

      राघव चड्ढा का राजनीतिक सफर

      राघव चड्ढा का राजनीतिक करियर काफी तेजी से आगे बढ़ा है।

      जन्म: 11 नवंबर 1988, दिल्ली

      शिक्षा: चार्टर्ड अकाउंटेंट, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई

      2012-13: इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े

      2015: दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री के सलाहकार बने

      2016: 27 साल की उम्र में AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने

      2020: दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक चुने गए

      दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बने

      2022: पंजाब से राज्यसभा सांसद बने

      2026: राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए गए

      राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की है।

      पंजाब की राजनीति में बढ़ सकता है विवाद

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद केवल व्यक्तिगत मतभेद नहीं बल्कि पंजाब की राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में AAP के लिए यह मामला अहम बन सकता है। राघव चड्ढा का वीडियो और पार्टी नेताओं के बयान इस बात का संकेत दे रहे हैं कि पार्टी के भीतर अंदरूनी तनाव बढ़ रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Raghav Chadha controversy

      Punjab

      AAP

      Raghav Chadha

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

      मिडिल ईस्ट तनाव:देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

      LPG संकट के बीच, 15 दिन में बिक गए 6 लाख से ज्यादा छोटे गैस सिलेंडर

      LPG संकट के बीच, 15 दिन में बिक गए 6 लाख से ज्यादा छोटे गैस सिलेंडर

      रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा

      Chandigarh BJP Office Blast :रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा

      स्मार्टफोन अपग्रेड पर दबाव, 22 करोड़ यूजर्स के लिए बढ़ा खर्च

      डिजिटल इंडिया को झटका!स्मार्टफोन अपग्रेड पर दबाव, 22 करोड़ यूजर्स के लिए बढ़ा खर्च

      CDR लीक की जांच करेगी सरकार, संपत्ति की पड़ताल ED करेगी

      Ashok Kharat Files :CDR लीक की जांच करेगी सरकार, संपत्ति की पड़ताल ED करेगी

      भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

      इंस्टाग्राम दोस्त निकला दरिंदा!भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

      - ट्रंप की ईरान को कड़ी धमकी

      ‘होर्मुज स्ट्रेट खोलो वरना नरक में जाओगे’- ट्रंप की ईरान को कड़ी धमकी

      वायरल दावे पर विराट कोहली की हंसी भरी सफाई

      RCB में ‘5 विदेशी खिलाड़ी’!वायरल दावे पर विराट कोहली की हंसी भरी सफाई

      जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

      जशपुर में हैवानियत!जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

      टाटा की नई इलेक्ट्रिक सफारी जल्द आएगी, 7 सीटर में मिलेगा जबरदस्त स्पेस

      टाटा की नई इलेक्ट्रिक सफारी जल्द आएगी, 7 सीटर में मिलेगा जबरदस्त स्पेस

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....