Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे :निशाने पर पंजाब सरकार, 3 सांसद भी रहेंगे साथ

इस बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रशासनिक चुनौतियों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हाल के दिनों में राज्य की राजनीति में बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
निशाने पर पंजाब सरकार, 3 सांसद भी रहेंगे साथ

पंजाब/नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हलचल तेज हो गई है। राघव चड्ढा ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसद राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आप के लिए झटका माना जा रहा है।

राजनीतिक बदले की भावना का मुद्दा उठाएंगे

राघव चड्ढा इस मुलाकात में पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने के आरोप उठाएंगे। खासतौर पर हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ कथित टारगेटेड एक्शन का मुद्दा प्रमुख रहेगा।

यह भी पढ़ें: 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे... अगर हिम्मत है तो सबसे मजबूत नेता को फालता भेजो, अभिषेक बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती

CM भगवंत मान की भी अलग मुलाकात

उसी दिन भगवंत मान भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक दिल्ली पहुंचेंगे, लेकिन राष्ट्रपति से मुलाकात मुख्यमंत्री अकेले ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: चेन्नई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी: चलती फ्लाइट से कूदा यात्री! इमरजेंसी एग्जिट खोलकर लगाई छलांग

सात राज्यसभा सांसदों का मुद्दा रहेगा केंद्र में

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी मुलाकात में उन सात राज्यसभा सांसदों का मुद्दा उठाएंगे, जो हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए हैं। वे इन सांसदों को वापस बुलाने (रिकॉल) की मांग राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं।

पंजाब के हालात पर भी चर्चा संभव

  • बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रशासनिक चुनौतियों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
  •  हाल के दिनों में राज्य की राजनीति में बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक ही दिन में AAP और उसके नेताओं की राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।
  • सूत्रों के अनुसार इन बैठकों के बाद पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। जिसका सीधा असर मौजूदा सत्ता पर पड़ सकता है।
  • कुल मिलाकर, 5 मई का दिन पंजाब की सियासत के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है, जहां केंद्र और राज्य के बीच राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आ सकती है।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts