Farmers Protest : सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा, आज भारत बंद का ऐलान, क्या है किसानों के अगले तीन दिनों का प्लान

Follow on Google News
Farmers Protest : सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा, आज भारत बंद का ऐलान, क्या है किसानों के अगले तीन दिनों का प्लान
नई दिल्ली। किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। यह बैठक रात 8 बजे से शुरू हुई और करीब 1:30 बजे तक चली लेकिन, कोई हल नहीं निकला। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 'भारत बंद' का ऐलान किया है। भारत बंद में देश के सभी किसान यूनियनों के साथ ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने रोक रखा है। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने की बात कही है। KISAN ANDOLAN

नहीं बन रही किसानों और सरकार के बीच बात

किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी सफल नहीं रही। चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल हुए। वहीं, उनके साथ इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे।

हरियाणा में भी सभी टोल फ्री करेंगे

भारत बंद को लेकर पंजाब से हरियाणा और दिल्ली से यूपी तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। BKU (चढ़ूनी) के वर्कर आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे। POLICE ARRANGEMENT ON KISAN ANDOLAN

जानें अब तक की बैठक में क्या बनी बात

किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार लगातार बातचीत कर रही है। पिछले 9 दिनों में तीन बैठकें की हैं। वहीं, अगली बैठक अब रविवार को होने वाली है। किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से शुरू हुआ। इसके पहले दो बैठकें हुईं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने पेपरवर्क के लिए रविवार तक का समय मांगा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हाईकमान से भी बातचीत करेंगे और रविवार को इस वार्ता को आगे बढ़ाया जाएगा। KISAN ANDOLAN IN ROHTAK
  • 8 फरवरी को पहली बैठक : किसान आंदोलन रोकने के लिए पंजाब CM भगवंत मान ने किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की चंडीगढ़ में 8 फरवरी को पहली बैठक की थी। किसानों के केस वापस लेने, नकली बीजों और स्प्रे बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन MSP पर सहमति ना बनने पर किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला किसा।
  • 12 फरवरी को दूसरी बैठक : किसान आंदोलन रोकने की दूसरी बैठक 12 फरवरी को हुई, वो भी बेनतीजा रही। चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे की मीटिंग के बाद किसान नेताओं ने कहा कि हर मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन, सरकार किसानों की मांगों पर सीरियस नहीं थी। किसान टकराव नहीं चाहते, लेकिन सरकार टकराव चाहती है। सरकार के मन में खोट हैं, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन पर कायम रहने की बात कही।
3 DAYS PLAN OF KISAN

किसानों का अगले तीन दिनों का प्लान

किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने अगले तीन दिनों का प्लान बताया है। उन्होंने कहा, "आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक, 3 घंटे के लिए हरियाणा टोल को फ्री रखेंगे। परसों ट्रैक्टर रैली होगी जिसमें हर तहसील में परेड की जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे।"

हरियाणा के रोहतक में भारत बंद का दिखा असर

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह भारत बंद असर देखने को मिला है। कई जगहोम पर चक्का जाम लग गया है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।KISAN ON RAILWAY TRACK

किसान ने सरकार को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

पंजाब में भारत बंद के दौरान रेलवे और टोल प्लाजा प्रभावित होंगे। प्राइवेट बसों को भी बंद रखने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा के हिसार के सिसाय कालीरमण में गुरुवार को पंचायत कर 50 सदस्यीय कमेटी बनाई। जिसमें 2 दिन में मांगें ना मानने पर दिल्ली बॉर्डर पर जाने का फैसला लिया गया है। KISAN NETA JAGJEET SINGH

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा- आंदोलन नहीं रुकेगा

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, 'आंदोलन चलेगा, यह नहीं रुकेगा, यह शांतिपूर्वक ढंग से चलेगा। किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। हम भी किसान भाइयों से शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने की अपील करते हैं। ये भी पढ़ें - Farmers Protest : हरियाणा के बाद अब पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts