PlayBreaking News

आरएसएस की मुरैना बैठक में चुने जाएंगे प्रांत और क्षेत्र संघ चालक

नागपुर में अगले महीने सर कार्यवाह का चुनाव, होसबाले के रिपीट होने की संभावना
Follow on Google News
आरएसएस की मुरैना बैठक में चुने जाएंगे प्रांत और क्षेत्र संघ चालक

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उज्जैन- मुरैना बैठक के बाद अगले महीने नागपुर की प्रतिनिधि सभा में यह तय हो जाएगा कि सर कार्यवाह पद पर दत्तात्रेय होसबाले ही रिपीट होंगे या फिर नया व्यक्ति चुना जाएगा। 12 से 15 मार्च के बीच चुनाव होंगे। मुरैना में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत की मौजूदगी में प्रांत संघ चालक, क्षेत्र संघ चालक और केंद्रीय प्रतिनिधियों का चुनाव भी होगा। मध्यप्रदेश से ये पदाधिकारी ही हर तीन साल में होने वाली नए सर कार्यवाह की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। होसबाले 2021 में इस पद पर चुने गए थे। माना जा रहा है कि वे फिर से चुने जा सकते हैं।

संघ इन दिनों अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारी में भी जुटा है। देश भर में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बन रही है। इस चुनावी प्रक्रिया में मतदाता के रूप में सभी प्रांतों से चुन कर आए स्वयंसेवकों के निर्वाचित प्रतिनिधि और सभी प्रांत व क्षेत्र संघचालक भाग लेंगे। संघ में हर तीन साल बाद सबसे पहले जिला संघचालक, विभाग संघचालक और प्रांत और क्षेत्र संघचालक का चुनाव होता है।

ऐसी होती है चुनाव प्रक्रिया

संघ के सक्रिय स्वयंसेवकों पर एक प्रांतीय प्रतिनिधि का चयन होता है ,जबकि 40 प्रतिनिधि मिलकर एक अखिल भारतीय प्रतिनिधि का चयन करते हैं। इसके बाद पार्टी प्रतिनिधि प्रांत संघचालक का चुनाव करते हैं। ये सभी मिलकर सर कार्यवाह का चयन करते हैं। चुनाव प्रक्रिया में 42 प्रांत और 11 क्षेत्र संघ चालक भाग लेते हैं। संघ में सर कार्यवाह पद पर अमूमन मतदान की नौबत नहीं आती। आम सहमति से ही चुनाव हो जाता है। स्सर कार्यवाह जैसे महत्वपूर्ण पद पर होसबाले से पहले भैयाजी जोशी थे।

मुरैना : भागवत ने किया संतों का सम्मान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने अंचल के प्रमुख संतों का सम्मान कर उनसे वार्ता की। भागवत ने 5 संतों से भेंट की। इन संतों ने सनातन संस्कृति को वैश्विक संस्कृति बनाने पर जोर दिया। चर्चा के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि संत कभी सुप्त नहीं होते।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts