Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सिटाडेल 2’ में रूसो ब्रदर्स संग दोबारा होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह एक बार फिर रूसो ब्रदर्स के साथ काम करेंगी। वर्कफ्रंट पर प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म Varanasi में भी नजर आएंगी, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘सिटाडेल 2’ में रूसो ब्रदर्स संग दोबारा होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड शो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इन दिनों वह एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘सिटाडेल’ का सीजन 2 बन रहा है। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, “दूसरा सीजन तो पक्का आएगा, लेकिन आगे क्या होगा, इसका मुझे अंदाजा नहीं है। मैं ज्यादा सवाल नहीं करती, काम पर जाती हूं, अपना काम करती हूं और वापस आ जाती हूं।” उनके इस बयान से फैंस में सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

    रूसो ब्रदर्स से खास कनेक्शन

    प्रियंका ने यह भी बताया कि इस सीरीज से जुड़ने की कहानी भी दिलचस्प रही। वह लंबे समय से रूसो ब्रदर्स की फैन रही हैं और मानती हैं कि उनके करियर में इस जोड़ी का खास योगदान रहा है। प्रियंका के मुताबिक, एक दिन जो रूसो ने उन्हें सीधे टेक्स्ट मैसेज पर स्क्रिप्ट भेजी और लिखा, “इसे देखो।” प्रियंका ने इसे उनका अनोखा और आत्मीय अंदाज बताया।

    महंगी सीरीज, मिली-जुली प्रतिक्रिया

    ‘सिटाडेल’ का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। करीब 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के भारी-भरकम बजट के साथ इसे अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज में गिना गया। हालांकि शो को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके स्पिन-ऑफ ‘सिटाडेल: डायना’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ एक-एक सीजन के बाद बंद हो गए, लेकिन मेन सीरीज का दूसरा सीजन अब निर्माणाधीन है, जो फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएगा।

    ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी प्रियंका

    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के बीच संतुलन साधती प्रियंका की यह वापसी उनके ग्लोबल स्टारडम को और मजबूत करती नजर आ रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts