PlayBreaking News

हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, बस पर गिरीं चट्‌टानें, 18 की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
Follow on Google News
हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, बस पर गिरीं चट्‌टानें, 18 की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बरठीं के पास भलू क्षेत्र में पहाड़ दरकने से एक प्राइवेट बस मलबे के नीचे दब गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ से अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे बस पूरी तरह उसकी चपेट में आ गई।

    बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि बच्चों समेत 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    Twitter Post

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जेसीबी और एनडीआरएफ मौके पर

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि बस में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा, क्योंकि कई यात्रियों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्य में बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं।

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। मुख्यमंत्री स्वयं शिमला से पूरे हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    Twitter Post

    पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा खतरा

    बिलासपुर समेत हिमाचल के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण भूस्खलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts