Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूरन, मार्श ने लखनऊ को केकेआर पर दिलाई चार रन से रोमांचक जीत

पूरन, मार्श ने लखनऊ को केकेआर पर दिलाई चार रन से रोमांचक जीत
कोलकाता।  के पांच मैचों में चौथे अर्धशतक और निकोलस पूरन के 36 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मंगलवार को आईपीएल के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर तीन विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में कप्तान अजिंक्य रहाणे के 35 गेंद में 61 रन की मदद से एक समय जीत की ओर बढ़ती दिख रही मेजबान टीम सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में लखनऊ छह अंक लेकर पांचवे स्थान पर है, जबकि केकेआर चार अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है। इससे पहले करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों एडेन माक्ररम और मार्श ने 62 गेंद में 99 रन की सलामी साझेदारी की। माक्ररम ने 28 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, मार्श ने 48 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। पूरन ने 36 गेंद में 7 चौकों और 8 छक्कों के साथ 87 रन की नाबाद पारी खेली।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts