Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिस जगह आज बन रहे हैं देश के बड़े इंजीनियर, कभी वहां कैद थे आजादी के दीवाने; PM मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर जारी किया खास सिक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर खास स्मारक सिक्का जारी किया। इस मौके पर उन्होंने संस्थान के पुराने इतिहास को याद किया। पीएम ने कहा कि जिस जमीन पर कभी आजादी की लड़ाई लड़ने वालों को कैद रखा जाता था, आज वही जगह आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने में योगदान दे रही है।
जिस जगह आज बन रहे हैं देश के बड़े इंजीनियर, कभी वहां कैद थे आजादी के दीवाने; PM मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर जारी किया खास सिक्का
पीएम मोदी ने जारी किया खास सिक्का

खड़गपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। संस्थान के 75 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने एक खास स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संस्थान के इतिहास और देश के विकास में इसकी भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि IIT खड़गपुर ने बीते 75 सालों में भारत की तरक्की में अहम योगदान दिया है। यहां से पढ़कर निकले छात्रों ने इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और आईटी जैसे क्षेत्रों में देश का नाम आगे बढ़ाया है।

X Post

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर जारी हुआ खास सिक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह में खास सिक्के का अनावरण किया। यह सिक्का IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने की याद में जारी किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश के विकास की कहानी का अहम हिस्सा रहा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इन 75 सालों में भारत ने बहुत बदलाव देखे हैं। देश बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक पहुंचा है। पहले लोग चिट्ठियों के जरिए संदेश भेजते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया से कुछ ही सेकंड में बात पहुंच जाती है। इन सभी बदलावों के बीच IIT खड़गपुर ने देश को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

X Post

कभी आजादी के लड़ाकों को रखा जाता था यहां कैद

प्रधानमंत्री ने IIT खड़गपुर से जुड़े पुराने इतिहास का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिस जगह आज यह बड़ा शिक्षण संस्थान बना है, वहां कभी आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को कैद करके रखा जाता था। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती ने हमेशा नए विचारों और देश के बड़े आंदोलनों को जन्म दिया है। इस जगह का इतिहास आज भी छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उस समय जेल में बंद आजादी के दीवानों ने देश के भविष्य के बारे में क्या सोचा होगा, यह कल्पना करना भी खास अनुभव है।

'मां के समान कोई छाया नहीं, कोई सहारा...' CM योगी की बातों पर विधानसभा में बजी थीं तालियां, मां के निधन के बाद फिर वायरल हुआ पुराना VIDEO

आजादी के सपने से आत्मनिर्भर भारत तक का सफर

पीएम मोदी ने कहा कि जिस जमीन पर कभी देश को आजाद कराने का सपना देखा गया था, आज उसी जगह से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है। पहले यहां आजादी की चाह थी और अब देश को अपने दम पर आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत तक का सफर देश के लिए बहुत जरूरी है। IIT खड़गपुर जैसे संस्थान इस लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां पढ़ने वाले छात्र नई तकनीक और नए विचारों के जरिए देश का भविष्य तैयार कर रहे हैं।

X Post

इंजीनियरिंग से लेकर IT तक, हर दौर में आगे रहा IIT

प्रधानमंत्री ने बताया कि जब IIT खड़गपुर की शुरुआत हुई थी, तब भारत को आजादी मिले कुछ ही साल हुए थे। देश में पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था। उस समय भारत को उद्योगों, सड़कों और दूसरी बड़ी परियोजनाओं के लिए इंजीनियरों की जरूरत थी। धीरे-धीरे देश ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना शुरू किया। इस संस्थान के छात्रों ने अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के कामों में योगदान दिया। इसके बाद जब आईटी का दौर आया तो यहां से पढ़े युवाओं ने सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। कई छात्र दुनिया की बड़ी कंपनियों में अहम पदों तक पहुंचे।

छात्रों और शिक्षकों से भी मिले पीएम मोदी

प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT खड़गपुर के छात्रों और प्रोफेसरों से भी मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और देश के लिए कुछ नया करने की सोच की तारीफ की। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने देर से पहुंचने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण उनका सफर प्रभावित हुआ था। वह सड़क के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पहुंचने में देरी हो गई।

CM योगी मां को अंतिम विदाई देते हुए हुए भावुक, छलके आंसू; चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

1950 में शुरू हुआ था देश का पहला IIT

IIT खड़गपुर भारत का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी। बीते 75 सालों में इस संस्थान ने देश को कई बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ दिए हैं। आज यह संस्थान भारत के प्रमुख तकनीकी शिक्षण केंद्रों में शामिल है। इसके 75 साल पूरे होने का समारोह केवल संस्थान की उपलब्धियों को याद करने का मौका नहीं था बल्कि देश के पुराने सफर और आने वाले समय के लक्ष्यों को भी सामने रखने का अवसर बना।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts