PlayBreaking News

PM Modi बोले...एक परिवार ने देश को बंधक बनाया था, भाजपा ने मुक्त कराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट की प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं। प्रेरणा स्थल 65 एकड़ में फैला है और इस पर करीब 230 करोड़ का खर्च आया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया।
Follow on Google News
एक परिवार ने देश को बंधक बनाया था, भाजपा ने मुक्त कराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा एक परिवार ने देश को बंधक बनाया था, भाजपा की सरकार ने उसे मुक्त कराया। उन्होंने कहा  कि परिवारवाद की राजनीति की एक विशिष्ट पहचान होती है। असुरक्षा से घिरी होती है। इस कारण परिवारवाद दूसरे की लकीर को छोटा करने की प्रवृत्ति होती है। इसी सोच ने भारत में राजनीतिक छूआछूत का चलन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा, 'हमें ये नहीं भूलना है कि आजादी के बाद अच्छे काम को एक ही परिवार के नाम से योजना पनपी। एक ही परिवार, उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला. भाजपा ने देश को इस प्रवृति से बाहर निकाला है। भाजपा हर किसी के योगदान को अवसर दे रही है। कोई नहीं भूल सकता है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास हुआ, कांग्रेस और यूपी में सपा ने यही किया, लेकिन भाजपा ने बाबा साहेब के इतिहास को मिटने नहीं दिया।

    Uploaded media

    सबकी इज्जत करना भाजपा के संस्कार 

    PM मोदी ने कहा कि आजाद भारत में अनेक प्रधानमंत्री हुए लेकिन राजधानी दिल्ली में जो म्यूजियम था, उसमें अनेक प्रधानमंत्री को नजरअंदाज किया गया, इसे भी एनडीए ही ने बदला है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को हमेशा अछूत बनाए रखा, लेकिन भाजपा के संस्कार हमें सबकी इज्ज्त करना सिखाते हैं। हमारी सरकार ने नरसिम्हा राव और प्रणव बाबू को भारत रत्न दिया, मुलायम सिंह यादव और तरुण गोगोई को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। कांग्रेस या समाजवादी पार्टी से ऐसी कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। इनके शासनकाल में भाजपा को अपमान ही मिलता था. उत्तर प्रदेश 21 फीसदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

    डबल इंजन की सरकार का फायदा

    आज भाजपा की डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश को बड़ा लाभ मिल रहा है। यूपी अब 21वीं सदी के भारत में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उत्तर प्रदेश से सांसद हैं। यहां के मेहनती लोग प्रदेश के लिए एक नया भविष्य गढ़ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश की पहचान विकास के कार्यों से हो रही है। पर्यटन के क्षेत्र में भी यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम ने दुनिया में प्रदेश की नई छवि बनाई है।

    गांव-गांव तक पहुंची सड़कें

    प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2000 के बाद अब तक गांवों में लगभग आठ लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं, जिनमें से चार लाख किलोमीटर सड़कें बीते दस वर्षों में बनी हैं। देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने ही दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत की थी, जो आज लोगों का जीवन आसान बना रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

    गरीबी पर बड़ी जीत

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को प्राथमिकता दी। वर्ष 2014 से पहले केवल लगभग 25 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े थे, जबकि आज करीब 95 करोड़ नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती सुशासन के उत्सव का प्रतीक है।

    डिजिटल भारत की नींव अटलजी ने रखी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गरीबी हटाओ जैसे नारों को ही सुशासन मान लिया गया था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन को वास्तविक रूप में लागू किया। आज जिस डिजिटल पहचान की चर्चा हो रही है, उसकी आधारशिला अटल जी की सरकार ने ही रखी थी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts