Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी से मिले मंत्री प्रहलाद पटेल, सौंपा 108 नदियों के उद्गम का जल और आध्यात्मिक पुस्तक 

PM मोदी से मिले मंत्री प्रहलाद पटेल, सौंपा 108 नदियों के उद्गम का जल और आध्यात्मिक पुस्तक 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह खबर फैलते ही कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, मंत्री के एक ट्वीट ने कुछ ही देर में सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और मुलाकात की असली वजह साफ हो गई।

    पीएम को भेंट की परिक्रमा-कृपा सार

    मध्य प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात कोई राजनीतिक चर्चा या मंत्रिमंडल से संबंधित नहीं थी। बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भेंट थी। मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी को अपनी पुस्तक परिक्रमा-कृपा सार भेंट की, जो उनके मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर आधारित है। यह पुस्तक उनके दो वर्षों के गहन श्रम और साधना का परिणाम है।

    108 नदियों के जल कलश किए भेंट 

    पुस्तक के साथ-साथ, मंत्री पटेल ने 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का एक संग्रह भी एक विशेष अखरोट के डिब्बे में प्रधानमंत्री को भेंट किया। उन्होंने एक्स पर बताया कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत एक आध्यात्मिक संगम बन गई।

    Twitter Post

     रक्षा मंत्री से भी की मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणास्पद बताया। इस भेंट के दौरान मंत्री पटेल ने पीएम मोदी को अंगवस्त्र और पुष्प भी भेंट किए। वहीं, पीएम मोदी के अलावा मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और मध्यप्रदेश भवन में यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से भी भेंट की।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts