Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा! कल पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ अहम बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इसमें कुछ मंत्रालयों के कामकाज और मंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक को संभावित कैबिनेट फेरबदल की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा! कल पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ अहम बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा
मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा! कल पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली। बैठक में सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज पर खास फोकस रहेगा। शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि मंत्रालय से जुड़े मंत्री इसमें शामिल होंगे। सरकार योजनाओं की जमीन पर प्रगति और मंत्रियों की जिम्मेदारियों के निर्वहन की समीक्षा करेगी। हालांकि, बैठक के बाद तत्काल किसी मंत्री को लेकर फैसला होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

केंद्र सरकार में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए सोमवार शाम यह बैठक आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे और इसमें संबंधित मंत्रालयों के कामकाज के साथ मंत्रियों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: ईरान में फ्यूल टैंकर में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत और 7 घायल; ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

सामाजिक न्याय और जनकल्याण पर फोकस

बैठक में सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए केवल उन्हीं राज्यमंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को बुलाया गया है, जिनके विभाग समाज कल्याण से जुड़े हुए हैं।

सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े कामों पर फोकस 

सोमवार की बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और कृषि मंत्रालय से जुड़े कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि सरकार की योजनाएं तय लक्ष्य के मुताबिक जमीन पर कितनी तेजी से पहुंच रही हैं और संबंधित मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारियां किस तरह निभाई हैं।

Breaking News

मंत्रियों की जवाबदेही पर भी नजर

बैठक में मंत्रियों की जवाबदेही भी चर्चा का अहम हिस्सा रहेगी। उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा और योजनाओं को लागू करने में कितनी प्रगति हुई, इस पर विचार किया जाएगा।

बाकी मंत्रियों के साथ भी होंगी बैठकें

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्यमंत्रियों के दूसरे समूह के साथ भी इसी तरह बैठकें की जा सकती हैं। सरकार अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज को समझने और उनके प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए सिलसिलेवार चर्चा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, मलबे में छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं

कैबिनेट फेरबदल की भी हो चर्चा! 

मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा होने के कारण इन बैठकों को संभावित कैबिनेट फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि सोमवार की बैठक के बाद किसी मंत्री पर तत्काल कोई फैसला लिया जाएगा। आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों और उनमें सामने आने वाली चर्चाओं से ही कैबिनेट में संभावित बदलाव की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts