PlayBreaking News

‘जनता की जेब काट रहे ‘महंगाई मैन’ मोदी...’पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोली कांग्रेस, 11 दिन में तेल 8 रुपए महंगा; AAP ने भी साधा निशाना

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार चौथी बार बढ़ गई हैं। 11 दिनों में ईंधन करीब 8 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं अब विपक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
Follow on Google News
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोली कांग्रेस, 11 दिन में तेल 8 रुपए महंगा; AAP ने भी साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर आया कांग्रेस का रिएक्शन।

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महज 11 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार दाम बढ़ाकर जनता को बड़ा झटका दिया है। 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर अब विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महंगाई मैन’ बताते हुए कहा कि, सरकार जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि, सरकार लोगों को तिल-तिल मार रही है।

कांग्रेस बोली- ‘महंगाई मैन’ जनता की जेब काट रहे

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि, महंगाई मैन मोदी ने 11 दिन में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि लोग पहले से महंगाई से परेशान हैं और अब लगातार ईंधन महंगा होने से हालात और खराब हो रहे हैं।

Twitter Post

AAP का हमला- ‘जनता को तिल-तिल मार रही सरकार’

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांढा ने भी सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार जनता को एक झटके में नहीं, बल्कि तिल-तिल मार रही है। AAP ने दावा किया कि, पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 7.50 रुपए महंगा हो चुका है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

Twitter Post

मनीष तिवारी ने पूछा- हर दिन क्यों बढ़ रहे दाम?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल पूछा कि, जब सरकारी तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ाई जा रही हैं?

उन्होंने दावा किया कि, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 में 77,280 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 130 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! 10 दिन में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

15 मई से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सिलसिला लगातार जारी है। चार बार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल करीब 7.35 रुपए और डीजल 7.53 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

इस महीने कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट?

तारीख

बढ़ोतरी

15 मई 2026

करीब 3 रुपए प्रति लीटर

19 मई 2026

करीब 90 पैसे प्रति लीटर

23 मई 2026

पेट्रोल 0.87 रुपए, डीजल 0.91 रुपए

25 मई 2026

पेट्रोल 2.61 रुपए, डीजल 2.71 रुपए

दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपए के पार

नई बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल के दाम

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

102.12

+2.61

मुंबई

111.21

+2.72

कोलकाता

113.51

+2.87

चेन्नई

107.77

+2.46

चार महानगरों में डीजल के दाम

शहर

डीजल (₹/लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

95.20

+2.71

मुंबई

97.83

+2.81

कोलकाता

99.82

+2.80

चेन्नई

99.55

+2.57

भोपाल से पटना तक बढ़ी कीमतें

देश के दूसरे शहरों में भी ईंधन की कीमतों में तेजी देखी गई है।

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

भोपाल

114.57

99.64

पटना

113.37

99.36

नोएडा

102.12

95.56

चंडीगढ़

101.51

89.47

यह भी पढ़ें: MP में महंगाई की नई लहर! कई शहरों में डीजल 100 रुपए पार, पेट्रोल ₹115 के करीब; इस महीने चौथी बार बढ़े दाम

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसकी मुख्य वजह है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि, आयात लागत और रिफाइनिंग खर्च बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।

आम लोगों पर क्या होगा असर?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है।

  • ट्रांसपोर्ट महंगा होगा।
  • सब्जियां, राशन और फल महंगे हो सकते हैं।
  • ऑटो, बस और टैक्सी किराया बढ़ सकता है।
  • खेती की लागत बढ़ेगी।
  • रोजमर्रा की महंगाई और तेज हो सकती है।

Breaking News

आगे और बढ़ सकते हैं दाम?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं। इससे महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts