Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीपुल्स समाचार के गरबा-डांडिया उत्सव में उमड़ा उल्लास, ग्वालियर की बेटी नीलाक्षी के लिए जुटाए 77 हजार रुपए

ग्वालियर में पीपुल्स समाचार एवं श्रीजी जलसा इवेंट के गरबा-डांडिया उत्सव 2026 के दूसरे दिन सांसद भरत सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन के दौरान ग्वालियर की बेटी नीलाक्षी की मदद के लिए पांच लोगों ने कुल 77 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
पीपुल्स समाचार के गरबा-डांडिया उत्सव में उमड़ा उल्लास, ग्वालियर की बेटी नीलाक्षी के लिए जुटाए 77 हजार रुपए
ग्वालियर। पीपुल्स समाचार के गरबा उत्सव में शामिल प्रतिभागी।

ग्वालियर। पीपुल्स समाचार एवं श्रीजी जलसा इवेंट के गरबा-डांडिया उत्सव 2026 में दूसरे दिन भी भव्य आयोजन हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में ग्वालियर सांसद एवं भाजपा नेता भरत सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के चीफ इंजीनियर विनोद कटारे, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह, भाजपा नेता रानू गोहिया, बजरंग दल के विभाग प्रमुख हरी सिंहर, समाजसेवी एवं सनातन धर्म मंडल के प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल (लल्लाजी) तथा समाजसेवी वीरेंद्र मदान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

/img/89/1792169705725

नीलाक्षी की मदद के लिए पांच लोगों ने दिए 77 हजार रुपए 

गरबा-डांडिया उत्सव के बीच ग्वालियर की बेटी नीलाक्षी की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया। नीलाक्षी की मदद के लिए भारत सिंह कुशवाहा ने 25 हजार रुपए, रानू घुरिया ने 11 हजार रुपए, सुरेंद्र यादव ने 25 हजार रुपए, भरत दांतरे ने पांच हजार रुपए और रमेश चंद्र गोयल ने 11 हजार रुपए की सहायता दी। इस तरह कुल 77 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ जरूरतमंद बेटी की सहायता के लिए आगे आए सहयोगकर्ताओं की पहल ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं।

 

/img/89/1792169751692

 

/img/89/1792169763460

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts