न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, अय्यर को मिली वनडे में कप्तानी

टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल नियमित कप्तान होंगे, जबकि शुरुआती तीन वनडे में श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी, जिसके बाद 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, BCCI ने आखिरी दो वनडे में कप्तानी बदलने की वजह स्पष्ट नहीं की है।
शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल करेंगे कप्तानी
BCCI की ओर से घोषित टीम में शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव शामिल हैं।
आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि इशान किशन उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव को जगह मिली है।
टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। ऋषभ पंत की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।




















