Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, ममता बनर्जी बोलीं- डरना मत, दीदी आपके साथ है

दिल्ली में तिरंगा मार्च का ऐलान करने वाले CJP नेता अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिजीत दिपके और उनके साथियों का समर्थन करते हुए कहा कि घबराओ मत, दीदी आपके साथ हैं।
अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, ममता बनर्जी बोलीं- डरना मत, दीदी आपके साथ है
अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया

ममता बनर्जी ने हिरासत की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों और असहमति की आवाज दबाने की कोशिश बताया। उधर, CJP के तिरंगा मार्च के ऐलान के मद्देनजर दिल्ली के कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को बंद रखा गया है, जबकि मध्य दिल्ली में 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

तिरंगा मार्च के ऐलान के बाद CJP नेता हिरासत में

दिल्ली में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान करने वाले CJP नेता अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हिरासत को लेकर सवाल उठाए और अभिजीत दिपके और उनके साथियों को समर्थन देने की बात कही।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा समेत 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में; ममता ने बताया अघोषित इमरजेंसी

ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभिजीत दिपके को सिर्फ इसलिए हिरासत में लिया गया, क्योंकि उन्होंने भारतीय तिरंगा थाम रखा था। उन्होंने सवाल किया कि स्वतंत्र भारत में युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने पर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है। ममता ने इसे अघोषित आपातकाल जैसा बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाज उठाने वालों को डराकर चुप कराने की कोशिश कर रही है।

अभिजीत और उनके साथियों को दिया समर्थन

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में अभिजीत दिपके के साथ आशुतोष और सौरव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये युवा देश के युवाओं के साहस, विवेक और उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी की आवाज दबाकर पूरी पीढ़ी को चुप नहीं कराया जा सकता। ममता ने भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं और किसी भी धमकी, हिरासत या सत्ता के कथित दुरुपयोग से लोकतंत्र की भावना को कुचला नहीं जा सकता।

Breaking News

कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क में सुरक्षा बढ़ाई गई

CJP ने शुक्रवार शाम दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क के साथ मध्य दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को बंद रखा गया है, जबकि पुलिस ने मार्च को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

मध्य दिल्ली में 6 हजार से ज्यादा जवान तैनात

तिरंगा मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली के अहम इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को मुस्तैद किया गया है। कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर और पालिका बाजार समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानकारी के मुताबिक, पूरे मध्य दिल्ली क्षेत्र में 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि सेंट्रल पार्क के अंदर सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts