Parliament Special Session:भाजपा की चुनावी घपलेबाजी का भंडाफोड़, संसद में अखिलेश यादव का बड़ा बयान!

आज संसद में सियासी तापमान अपने चरम पर है। सरकार लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक शामिल हैं। इन बिलों का मकसद मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करना बताया जा रहा है।
भाजपा की चुनावी घपलेबाजी का भंडाफोड़, संसद में अखिलेश यादव का बड़ा बयान!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    02:45 PM 16/04/26

    घपलेबाजी का भंडाफोड़- अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कथित घपलेबाजी का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR को भले ही एक प्रक्रिया बताया गया हो, लेकिन असल में यह NRC जैसा कदम था, जिसके जरिए वोटों को काटने की कोशिश की गई।

    उन्होंने आगे कहा कि जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ तो भाजपा ने फॉर्म 7 का सहारा लिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक नुकसान से बचने के लिए सरकार नए बिल और आरक्षण जैसे कदम उठा रही है।

    01:45 PM 16/04/26

    मैथिली ठाकुर ने PM मोदी की पहल को सराहा

    भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर खुशी जताते हुए सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं, जो देश के लिए सकारात्मक साबित होगा।

    01:00 PM 16/04/26

    महिला आरक्षण को परिसीमन से न जोड़ा जाए- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

    लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री की बातों से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सदन में पहली बार महिला आरक्षण पर चर्चा हो रही हो, जबकि इससे पहले भी गृह मंत्री इस तरह के विचार रख चुके हैं।

    01:00 PM 16/04/26

     लोकसभा में 7 दिग्गज नेता रखेंगे पक्ष

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर आज कांग्रेस के सात वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। पार्टी की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, प्रणिती शिंदे, के. सुरेश और मोहम्मद जावेद चर्चा में हिस्सा लेंगे। वहीं, राहुल गांधी इस अहम विषय पर शुक्रवार को सदन में अपनी बात रखेंगे।

    12:30 PM 16/04/26

    कल शाम 4 बजे फाइनल वोटिंग

    लोकसभा में तीनों महत्वपूर्ण विधेयकों पर कल शाम 4 बजे फाइनल वोटिंग होगी। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद सदन में इन बिलों पर चर्चा जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि गृह मंत्री द्वारा इन बिलों को पारित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके चलते इन पर विस्तृत चर्चा संभव है।

    12:00 PM 16/04/26

    207 सांसदों ने समर्थन किया

    लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश कर दिया गया है। बिल को पेश करने के दौरान हुई वोटिंग में 207 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि 126 सांसदों ने इसका विरोध किया। बहुमत हासिल होने के बाद सरकार इस विधेयक को सदन में पेश कराने में सफल रही है। अब इस पर आगे विस्तृत चर्चा होगी और इसके बाद इसे पारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    11:30 AM 16/04/26

    अमित शाह का लोकसभा में बड़ा बयान

    अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश में जनगणना का काम जारी है और सरकार पहले ही जातिगत जनगणना का फैसला ले चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश संसद की कार्यवाही को देख रहा है। शाह ने जोर देकर कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता और इसे संवैधानिक दायरे में ही लागू किया जाएगा।

    11:20 AM 16/04/26

    लोकसभा में परिसीमन बिल पेश

    लोकसभा में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए तीन बिल पेश किए। लेकिन विपक्ष बिल के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल अपनी बात रख रहे हैं। 

    11:15 AM 16/04/26

    आशा भोसले को श्रद्धांजलि

    संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र शुरू करते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। पूरे सदन ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर दिवंगत सिंगर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    11:00 AM 16/04/26

    सांसद अखिलेश का बड़ा बयान

    समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे लाने के तरीके से वे सहमत नहीं हैं।

    Twitter Post

     

    10:49 AM 16/04/26

    महिला प्रतिनिधि रखेंगी अपनी बात


    महिला आरक्षण बिल पर संसद का विशेष सत्र थोड़ी ही देर में शुरू होने जा रहा है। लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान बांसुरी स्वराज, रक्षा खडसे और कंगना रनौत समेत कई प्रमुख महिला प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगी।

    10:40 AM 16/04/26

    नारी शक्ति नहीं, भाजपा शक्ति बिल

    शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें राहुल गांधी सहित कई नेता शामिल थे।

     राउत ने साफ किया कि विपक्ष को महिला आरक्षण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार जिस तरह से इस विधेयक के साथ परिसीमन और राजनीतिक गणनाओं को जोड़ रही है, उस पर सवाल उठ रहे हैं।

    10:37 AM 16/04/26

    विपक्ष की रणनीतिक बैठक

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में विपक्षी दलों की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में राहुल गांधी, सागरिका घोष, टी. आर. बालू समेत कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए हैं।

    संसद में जारी राजनीतिक हलचल के बीच यह बैठक रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है, जहां सरकार के बिलों और आगे की विपक्षी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

    देश की संसद में आज एक बड़ा राजनीतिक दिन देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं। इन बिलों का उद्देश्य 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को पूरी तरह लागू करना बताया जा रहा है।

    सरकार की ओर से कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दो बिल सदन में पेश करेंगे, जबकि तीसरा बिल गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अहम चर्चा की शुरुआत करेंगे, जिससे बहस को राष्ट्रीय स्तर पर दिशा मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: 'मोदी-शाह बनाम विपक्ष'! संसद में हंगामे के आसार, महिला आरक्षण पर सीधी टक्कर, होगा बड़ा ऐलान?

    लोकसभा में इन बिलों पर कुल 18 घंटे की विस्तृत चर्चा तय की गई है, जिसके बाद वोटिंग कराई जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल को राज्यसभा में इन तीनों विधेयकों पर 10 घंटे की चर्चा होगी और उसी दिन मतदान भी प्रस्तावित है।

    विपक्ष ने जताई गंभीर आपत्ति

    विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया है, लेकिन परिसीमन को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। विपक्ष का कहना है कि यह प्रक्रिया आने वाले समय में राजनीतिक संतुलन और राज्यों के प्रतिनिधित्व को प्रभावित कर सकती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts