ट्विशा शर्मा मौत मामला:जेल पहुंचते ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने मांगी सुरक्षा, पुराने कैदियों से जान का खतरा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गई पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके फैसलों से सजा पाए कई कैदी उसी जेल में बंद हैं जिससे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है।
जेल पहुंचते ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने मांगी सुरक्षा, पुराने कैदियों से जान का खतरा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गई पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने भोपाल सेंट्रल जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक गिरिबाला सिंह ने आशंका जताई है कि उनके न्यायिक कार्यकाल के दौरान जिन मामलों में उन्होंने फैसले सुनाए थे उनमें सजा पाए कुछ कैदी वर्तमान में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है।

पुराने मामलों के कैदियों से जताया खतरा

गिरिबाला सिंह लंबे समय तक न्यायिक सेवा में विभिन्न पदों पर तैनात रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित और गंभीर मामलों की सुनवाई की थी। उनका कहना है कि उन मामलों में दोषी ठहराए गए कुछ कैदी फिलहाल उसी जेल में बंद हैं जहां उन्हें रखा गया है। इसी वजह से उन्होंने जेल प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षित बैरक उपलब्ध कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Education News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। इसके बाद दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाले में ईडी का एक्शन: नगर निगम के पूर्व इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

12 मई को घर में फंदे पर लटकी मिली थीं त्विशा

गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा अपने वैवाहिक घर में फंदे पर लटकी मिली थीं। मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। इस केस में कई अहम पहलुओं पर पूछताछ और जांच जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts