ईरान का कुवैत- बहरीन पर घातक हमला :अमेरिका बोला सभी हमले फेल, होर्मुज भी बना निशाना

तनाव सिर्फ दो देशों के बीच नहीं है, बल्कि इसमें पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा जुड़ी हुई है। कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, जबकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में गिना जाता है।
Follow on Google News
अमेरिका बोला सभी हमले फेल, होर्मुज भी बना निशाना
ईरान ने कुवैत और बहरीन पर ड्रोन से कई हमले किए

तेहरान/कुवैत। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर आई। कुवैत की सेना ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों को नाकाम किया, जबकि ईरान की IRGC फोर्स ने दावा किया कि कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। बहरीन में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

ईरान- US में क्यों छिड़ा विवाद?

ताजा विवाद की शुरुआत फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के केशम द्वीप के आसपास बढ़ी सैन्य गतिविधियों से जुड़ी बताई जा रही है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने उसके इलाके और रणनीतिक ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद ईरान ने जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी थी।

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम, सैन्य मौजूदगी और खाड़ी क्षेत्र में प्रभाव को लेकर टकराव चलता रहा है। हालिया घटनाओं ने इस तनाव को फिर से खुली सैन्य भिड़ंत के करीब ला दिया है।

यह भी पढ़ें: तुम पागल हो! अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते, ट्रंप ने इजरायली PM को क्यों लगाई जमकर फटकार...

अमेरिका- ईरानी हमले पूरी तरह नाकाम

ईरान की सरकारी मीडिया IRIB ने दावा किया कि कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया गया।

कुवैत ने हमलों के स्रोत की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा कि जोरदार धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस कार्रवाई की वजह से सुनाई दीं। बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी चेतावनी सायरन बजने और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

/img/95/1780455380119
/img/95/1780455443558

दक्षिणी लेबनान इजरायली हमलों से कांप उठा, आसमान काले धुएं की गिरफ्त में

क्यों बढ़ रहा है तनाव?

तनाव सिर्फ दो देशों के बीच नहीं है, बल्कि इसमें पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा जुड़ी हुई है। कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, जबकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में गिना जाता है।

अगर संघर्ष और बढ़ता है तो तेल सप्लाई, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसी वजह से दुनिया की नजरें इस टकराव पर टिकी हुई हैं।

Breaking News

पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स

1. ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा

ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही। अमेरिका ने जवाब में दावा किया कि अधिकतर मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही रोक दिए गए।

2. अमेरिका की जवाबी सैन्य कार्रवाई

अमेरिकी सेना ने केशम आइलैंड, होर्मुज और आसपास के इलाकों में कार्रवाई का दावा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई रणनीतिक लक्ष्यों और जहाजों को निशाना बनाया गया।

3. लेबनान में इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष तेज

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं। हिजबुल्लाह ने भी रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा करते हुए कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम पर रोक, मलेशिया ने लागू किए सख्त नियम

4. UN मिशन पर उठे सवाल

दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना की बढ़ती कार्रवाई के बाद संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन UNIFIL की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। दोनों पक्ष मिशन की निष्पक्षता और प्रभावशीलता पर आरोप लगा रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts