CJP देशप्रेमी पार्टी...वे देश को सुधारने में जुटी; अभिजीत दीपके के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक

लेह। क्लामेट एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी कॉकरोच जनता पार्टा के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और मांगो को सही ठहराया। सोनम ने अपने एक्स हैंडल पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। वीडियो मैसेज के जरिए वांगचुक ने कई अलग- अलग सवाल भी उठाएं।
CJP देश को सुधारने के लिए सेक्रिफाइस कर रही- वांगचुक
कॉकरोच जनता पार्टी भारतीय युवाओं की अभिव्यक्ति है न कि विदेशी ताकतों की साजिश, पार्टी की मंशा बिल्कुल गलत नहीं ये देशप्रेमी है, ये एक सेक्रिफाइस कर रहे हैं देश को सुधारने के लिए। वांगचुक आगे कहते हैं...CJP 6 जून को नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सके। आपके लिए भले ही यह CUET, नीट यूजी की समस्या हो, लेकिन मेरे लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा है। मैं पिछले 4 दशक से शिक्षा के क्षेत्र में जद्दोजहद कर रहा हूं। वांगचुक ने अंत में कहा कि अगर धमेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो मैं भी जंतर- मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा।
6 जून को भारत आ रहे अभिजीत
CJP के पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि वे जंतर- मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने देने वाले हैं। अभिजीत ने आगे कहा कि वे एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और प्रदर्शन की परमिशन मांगेंगे। उन्होंने दिल्ली के लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने और मिलने के लिए अपील भी की है।
अमेरिका से पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे अभिजीत
अभिजीत 30 साल के है और वे महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले हैं साथ ही वे डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स पूरा कर रहे हैं। इससे पहले वे साल 2020 से 2022 तक दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं। चुनावों में AAP के लिए उन्होंने कई मीम बेस्ड ऑनलाइन कंटेंट तैयार किए थे।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज खोजेगा IIM इंदौर: बाल प्रतिभाओं पर होगा बड़ा शोध
शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके के समर्थन में बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है। वांगचुक ने ‘विकसित भारत 2047’ के दावे, शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।
विकसित भारत 2047 पर उठाए सवाल
सोनम वांगचुक का कहना है कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ बड़े विजन या नारों से हासिल नहीं होगा। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता और संस्थाओं में लोगों का भरोसा मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा परीक्षा प्रणाली और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हों, तब इन मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। वांगचुक ने शिक्षा से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने की जरूरत पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार आज कर्नाटक CM के रूप में शपथ लेंगे, 4 बजे समारोह, मंत्रियों की लिस्ट भी होगी जारी
NEET पेपर लीक युवाओं के सपनों को तोड़ रहा- वांगचुक
वांगचुक ने NEET पेपर लीक मामले को लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं युवाओं के विश्वास को कमजोर करती हैं और इन्हें सिर्फ राजनीतिक बहस की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था देना जरूरी होगा।
अभिजीत ने क्यों छोड़ी AAP?
एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में आवेदन किया, जहां एडमिशन मिलने के बाद वे अमेरिका शिफ्ट हो गए।
दीपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किसान आंदोलन, महंगाई और दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। वांगचुक के समर्थन के बाद अभिजीत दीपके ने उनका आभार जताया और कहा कि उनकी पार्टी देशहित और सुधार के एजेंडे पर काम करने की कोशिश कर रही है।











