राष्ट्रीय

‘यू आर बॉम्बर’… लड़की ने बॉयफ्रेंड को किया मैसेज, फ्लाइट में मचा हड़कंप; 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

कर्नाटक के मंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीक्रेट चैट के चलते मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे लेटर हो गई। इतना ही नहीं फ्लाइट से सभी यात्रियों को उतारा गया, इसके बाद फ्लाइट की जांच पड़ताल की गई। आखिर उस चैट में ऐसा क्या था, आईए जानते हैं पूरा मामला-

मैसेज में लिखा दिखा ‘बॉम्बर’

दरअसल, यहां एक लड़का मंगलुरू से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि ‘यू आर बॉम्बर’। इसके बाद ही फ्लाइट में बवाल मच जाता है।

महिला ने मैसेज पढ़ मचाया शोर

फ्लाइट में लड़के के साइड में बैठी एक महिला ने वो चैट देख ली, मैसेज देखने के बाद उसने शोर मचा दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला से जानकारी मिलने के बाद सभी यात्रियों के सामान की जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था।

आखिर लड़की ने मैसेज में ऐसा क्यों लिखा

बताया जा रहा है कि लड़का मंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था, जबकि लड़की को बेंगलुरु जाना था। दोनों दोस्त थे और आपस में मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बातें कर रहे थे। इस दौरान 14 बी सीट पर बैठे यात्री ने देखा कि 13A सीट पर बैठे लड़के के फोन में मैसेज आया, ‘यू आर बॉम्बर’। इसके बाद यात्री ने क्रू मेंबर्स को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस पूछताछ में सामने आई ये बात

महिला की शिकायत के बाद विमान को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़का व लड़की दोनों को हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ की। हालांकि, इसमें कुछ भी सामने नहीं आया। पता चला कि दोनों के बीच में मजाक में बात हो रही थी। पूछताछ के कारण लड़का और लड़की दोनों ही उड़ान नहीं भर सके।

ये भी पढ़ें- तीन घंटे में पूरे परिवार को खत्म कर देंगे… मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी

22 जुलाई को भी फ्लाइट को रोका गया था

22 जुलाई को रात करीब 8:20 बजे पटना से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E- 2126 उड़ान भरने वाली थी। उसी दौरान फ्लाइट के अंदर अपने मां-बाप के साथ मौजूद 24 साल के युवक ने कहा उतारिए मुझे, मेरे पास बम है। जैसे ही युवक की यह बात पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स के कानों में पड़ी, फ्लाइट के अंदर हडकंप मच गया।

एयरपोर्ट पर जांच के लिए कई टीमों को बुलाया गया। जांच के दौरान युवक के पास से कुछ नहीं मिला था। बाद में पता चला कि वह मेंटली डिस्टर्ब था।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button