ताजा खबरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया; कई माओवादियों को गोली लगने की खबर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक नक्सली ढेर हो गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में कई माओवादियों को गोली लगने की खबर सामने आई है।

किस्टाराम के जंगल में हुई मुठभेड़

सुकमा जिले में सुरक्षाबल को मुखबिर से किस्टाराम थाना क्षेत्र के पेसेलपाड़ और उसके आसपास के पहाड़ों और जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 208 कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मोर्चा संभालने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चलती रही। इसी दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ों का आड़ लेते हुए वहां से फरार हो गए।

सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने घटनास्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने घटनास्थल से हथियार समेत एक नक्सली का शव बरामद किया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद किया है। मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों की वापसी के बाद मिल पाएगी।

ये  भी पढ़ें- धार भोजशाला केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : ASI की समय बढ़ाने की मांग मानी, 2 महीने और चलेगा सर्वे; 4 जुलाई के पहले देनी होगी फाइनल रिपोर्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button