Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में खुला इंडिया का खाता, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

Follow on Google News
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में खुला इंडिया का खाता, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं
पेरिस। स्टार शूटर मनु भाकर ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मेडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खोला और ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। साथ ही ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं।

मनु ने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ जीता मेडल

मनु ने 8 शूटर्स के फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो साउथ कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 पॉइंट पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का शूटिंग में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

पीएम बोले- एक ऐतिहासिक पदक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "एक ऐतिहासिक पदक। Paris Olympics 2024 में भारत के लिए पहला मेडल् जीतने पर मनु भाकर को बधाई! ब्रॉन्ज मेडल के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।"

भारत को मनु भाकर पर गर्व है : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, "पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी..."

भारत को शूटिंग में 12 साल बाद मेडल

भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल मनु भाकर ने दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलंपिक मेडल 2012 में मिला था। यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था।

भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट

भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल मेडल इवेंट ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का मेडल की ओर पहला कदम, मालदीव की खिलाड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बलराज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts