PlayBreaking News

झारखंड में शर्मनाक वारदात : पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा मेला दखकर लौटते समय वारदात

Follow on Google News
झारखंड में शर्मनाक वारदात : पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा मेला दखकर लौटते समय वारदात
पलामू। झारखंड के पलामू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौदिहा इलाके में दलित समुदाय की 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप की घटना सामने आई है। दोनों दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि, दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार (11 अक्टूबर) को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में छह आरोपियों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर घर पहुंची लड़कियों ने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती सुनाई। दो दिनों तक इस मामले को गांव वालों के द्वारा पंचायत कर दबाने की कोशिश की गई। जिसके बाद रविवार (13 अक्टूबर) देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। एसडीपीओ के मुताबिक, मामले की जांच चल रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बताया जा रहा है कि, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सरईडीह और उसके आसपास के गांव के रहने वाले हैं। इसको लेकर नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी को परिजनों का आवेदन मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें- Air India : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts