Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे का विवाद इंदौर पहुंचा, सिंघल बंधुओं से पूछताछ शुरू, राजस्थान-रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे का विवाद इंदौर पहुंचा, सिंघल बंधुओं से पूछताछ शुरू, राजस्थान-रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। राजस्थान के उन्हेल कस्बे में बिस्किट पैकेट के साथ पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिलने का मामला अब मध्यप्रदेश के इंदौर तक पहुंच गया है। इस प्रकरण ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर के व्यापारी नीरज सिंघल और धीरज सिंघल पर शक जताया जा रहा है। राजस्थान और रतलाम पुलिस की टीम इंदौर पहुंचकर दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है।

    कैसे सामने आया पूरा मामला

    राजस्थान के उन्हेल कस्बे में हाल ही में बिस्किट पैकेट के साथ हरे रंग के गुब्बारे मिले, जिन पर पाकिस्तान का झंडा और '14 अगस्त जश्ने आजादी' छपा हुआ था। जैसे ही यह मामला सामने आया, पुलिस ने जांच तेज की और सप्लाई की कड़ी इंदौर तक पहुंची। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह माल इंदौर की महारानी रोड स्थित बसंत एजेंसी बैलून मार्ट से भेजा गया था।

    Twitter Post

    इंदौर के व्यापारियों पर शक

    इंदौर के कारोबारी नीरज सिंघल और धीरज सिंघल से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उन्होंने ये गुब्बारे दिल्ली समेत तीन स्थानों से मंगवाए थे। सिंघल बंधुओं का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पैकिंग के दौरान बिस्किट पैकेट्स के साथ ये गुब्बारे किसने और कब जोड़े। उन्होंने पुलिस को पूरी तरह सहयोग देने की बात कही है।

    संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज

    सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या फिर केवल एक लापरवाही। थाना प्रभारी रविन्द्र पाराशर ने कहा, सिंघल बंधुओं से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उन्होंने जांच में सहयोग करने की बात कही है। मामले की पूरी तहकीकात के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

    सनसनी और सतर्कता

    इस घटना ने इंदौर और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात पर विशेष नजर रख रही हैं कि कहीं इस मामले के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts