PlayBreaking News

कूनो में चीतों का दीदार करने 5 माह में 4 हजार पर्यटक ही पहुंचे

नेशनल पार्क प्रबंधन और मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा शुरू टेंट सिटी की सुविधा भी नहीं लुभा पाई
Follow on Google News
कूनो में चीतों का दीदार करने 5 माह में 4 हजार पर्यटक ही पहुंचे

ग्वालियर। नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 70 साल बाद भारत की जमीन पर आए चीतों और उनके भारत में जन्मे शावकों को देखने के लिए पिछले साल अक्टूबर से अब तक 4211 पर्यटक ही पहुंचे हैं। पर्यटकों की यह संख्या तब है जबकि इस नेशनल पार्क में चीतों की मौजूदगी का प्रचार-प्रसार पुरजोर तरीके से किया गया। इतनी ही नहीं यहां चीतों के दिखने की संभावना काफी ज्यादा है क्योंकि उनमें से कई को कैप्टिविटी में रखा गया है। यहां लगी टेंट सिटी में पिछले ढाई माह में 2500 पर्यटक आए हैं। तीन माह के लिए है टेंट सिटी: सैलानियों की सुविधा के लिए सेंचुरी और एमपी टूरिज्म ने अवेक कंपनी द्वारा तीन माह के लिए टेंट सिटी लगाई है। इस टेंट सिटी में ढाई हजार सैलानी आए हैं। टेंट सिटी को 15 दिसंबर 23 से 15 मार्च 2024 तक के लिए लगाया गया है। हालांकि चीते देखने कूनो सेंचुरी में क्रिसमस, 31 दिसंबर, 1 जनवरी और मकर संक्रांति पर काफी संख्या में सैलानी पहुंचे थे।

क्या हैं सुविधाएं :

टेंट सिटी में कपल के लिए एक टेंट रूम करीब 1800 रुपए में मुहैया कराया जा रहा है। इसमें कूनो सफारी, लंच और डिनर के अलावा संगीत संध्या का मनोरंजन शामिल है। टेंट सिटी में दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में अच्छी संख्या में सैलानी पहुंचे थे।

दो जिप्सी चल रही हैं सफारी में

कूनो सफारी के लिए वन विभाग ने दो जिप्सी लगाई हैं। एक जिप्सी में 7-8 सवारी कूनो सेंचुरी का आनन्द उठाती हैं। इन्हें घूमते हुए या आराम फरमाते हुए चीते मिलते हैं तो क्वारंटाइन में कैद आठ शावक भी दिखाई देते हैं। 5

एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा श्योपुर के कराहल में तीन माह के लिए टेंट सिटी की अनुमति मिली थी। यह पहली बार यह कराहल में बनाई गई है। उम्मीद से बढ़कर सैलानी पहुंचे हैं। अभिषेक भट्टाचार्य, मैनेजर अवेक कंपनी

माह                      देशी सैलानी                          विदेशी सैलानी                          आय

अक्टूबर 2023          115                                          -                                 18900

नवंबर 2023             116                                         -                                 19800

दिसंम्बर 2023         792                                          -                                  120300

जनवरी 2024          685                                        03                                1,03350

टेंट सिटी कराहल में 15 दिसंबर से 20 फरवरी तक आने वाले टूरिस्ट की संख्या करीब 2500। (स्रोत वन विभाग)

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts