Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा स्थापना दिवस :सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-BJP की यात्रा परमात्मा का प्रसाद है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। नेताद्वय ने कार्यालय में ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर 14 जिला बीजेपी कार्यालयों का भूमिपूजन और 3 जिला कार्यालयों का निर्माण शुभारंभ किया गया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-BJP की यात्रा परमात्मा का प्रसाद है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यालय, कार्य का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 जिला भाजपा कार्यालयों के भूमिपूजन ने इस स्थापना दिवस को विशेष बना दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यात्रा हमारे लिए परमात्मा का प्रसाद है।

    पीएम ने हर नागरिक का सीना 56 इंच का किया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनसंघ के जमाने से लोकतंत्र को साक्षी रखकर यात्रा की। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहादत देकर जनसंघ की स्थापना सिद्ध की थी।हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार पर पूंजीवाद और साम्यवाद नहीं बल अन वक्त को लाभ पहुंचाने की राजनीति में विश्वास रखते हैं जनसंघ का पहला दिन हो या बाद में हमारे दल ने लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी।जब इंदिरा गांधी ने न्यायालय के फैसले को ठुकराया तब हमने न्यायालय की लड़ाई लड़ी जनसंघ से जनता पार्टी और फिर भरतीय जनता पार्टी हमने अपनी मूलधार कभी नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फीनिक्स पक्षी नहीं देखा लेकिन जनसंघ और बीजेपी देखी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज हर नागरिक का सीना 56 इंच का कर दिया है।

    सनातन का सूर्य चढ़ता है तो आनंद आता है

    डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में हमने जो कहा वो करके दिखाया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परमाणु शक्ति और गठबंधन की सरकार चलाई। सीएम ने कहा कि हमारे लिए धुरंधर 2 का समय  चल रहा है। जब कोई हमारे देश में बम फोड़ता है तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। सनातन का सूर्य जब चढ़ता है तो आनंद आता है। उन्होंने कहा कि जब खाड़ी देश में संघर्ष चल रहा है, पेट्रोल वाले देशों में भी हाहाकार है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल पर से एक्साइज ड्यूटी हटा दी। हम हर वर्ग के कल्याण का काम कर रहे हैं। किसानों के लिए हमने गेहूं खरीद का ऐलान किया है। जैसा कहा था वैसा ही तय तारीख से खरीद शुरू होगी। हम भरपूर दाम दे रहे हैं। बारदाने कम है लेकिन कोई चुनौती नहीं हम तैयार हैं।अंत्योदय के तहत सबसे पहले छोटे किसानों से गेहूं उपार्जन का निर्णय किया है।

    Featured News

    भाजपा सत्ता नहीं, विचार की पार्टी : खंडेलवाल 

    इस असवर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सत्ता नहीं, विचार और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्र निर्माण में भूमिका अदा करती है। हमारी विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं आया है। आज पद पर कोई और है, कल कोई और रहेगा लेकिन कार्यकर्ता का भाव हमेशा बना रहे। हम संकल्प लें कि खुद के बजाय विचारधारा और पार्टी को मजबूत बनाएं, सब मिलकर रहें। उन्होंने कहा कि 1952 में जो सोचा था उससे कभी पीछे नहीं हटे। हमने 1952 में धारा 370 हटाने का सोचा था और हम दृढ़ रहे। 2047 का विकसित भारत का संकल्प आगे लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास।

    /img/89/1775475390693

    हमारे नेतृत्व की धाक पूरे विश्व में : जामवाल

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमारा बीजेपी का सफर 47 साल में विकास की यात्रा आगे बढ़ाने वाला रहा है। हमारे नेतृत्व की धाक संपूर्ण विश्व में है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सी चौनौतियों को पार किया है, धारा 370, राम मंदिर, नक्सलवाद, विकास की हर चुनौती को पार किया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts