पुरी में जगन्नाथ उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट, 15 झुलसे; अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे

Follow on Google News
पुरी में जगन्नाथ उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट, 15 झुलसे; अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे
ओडिशा के पुरी में बुधवार (29 मई) रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में विस्फोट हो गया। इस दौरान 15 लोग झुलस गए। जिसमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर इकट्ठा हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आतिशबाजी कर रहा था, जिसकी एक चिंगरी पटाखों के ढेर में गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया। खुद को पटाखों से बचाने के लिए कुछ लोग सरोवर में भी कूद गए।

पुरी एसपी और कलेक्टर अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुरी एसपी और कलेक्टर ने अस्पताल का दौरा किया। पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा- हमारी प्राथमिकता मरीजों को अस्पताल पहुंचाना है। मरीजों को स्थानांतरित किया जा रहा है और इलाज के लिए एससीबी की बर्न यूनिट से संपर्क किया गया है।

सीएम पटनायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा- पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ। प्रभु से कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे। विस्फोट में घायल हुए लोगों का VIDEO...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts