दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, सार्वजनिक जगह पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, CCTV कैमरे में कैद हुई हरकत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ एक वायरल वीडियो के कारण विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में वह एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना 13 मई 2025 की रात 8 बजे के करीब की है, जिसे 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो बेहद आपत्तिजनक है कि इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए इसे पूरी तरह से ब्लर कर दिया गया है।
जिला पंचायत सदस्य के है पति
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वीडियो में दिख रही कार की पहचान भी हो गई है सफेद रंग की बलेनो कार (MP14CC4782), जो मनोहर धाकड़ के नाम पर पंजीकृत है। मनोहर धाकड़ मंदसौर के बनी गांव के निवासी हैं और उनकी पत्नी जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक-8 से सदस्य हैं। वायरल वीडियो में उनके साथ एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रही है, जिसे लेकर भाजपा और प्रशासन दोनों ही स्तरों पर हड़कंप मच गया है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं।ऐसा कृत्य निंदनीय : DIG
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा - किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। यदि यह वीडियो सत्य पाया गया तो आगे चलकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।मनोहर पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा - वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मनोहर धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, संभवतः ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो बेहद आपत्तिजनक है कि इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए इसे पूरी तरह से ब्लर कर दिया गया है।












