NEET-UG 2024 Revised Result : जारी हुआ नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट, 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का परिणाम बदला

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। एजेंसी ने नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिया है, जिन उम्मीदवारों ने 5 मई को नीट यूजी परीक्षा 2024 में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक https://exams.nta.ac.in/NEET/NEET2024SCRevised.html पर जाकर भी चेक किया जा सकता है।
नीट यूजी रिजल्ट पहले 4 जून को जारी किया गया था, जिसमें 67 परीक्षार्थियों ने 720 में से 720 अंक हासिल करके टॉप किया था। लेकिन इसके बाद नीट यूजी विवाद सुप्रीम कोर्ट चला गया, जिसमें ग्रेस मार्क्स विवाद भी था।
कैसे चेक करें NEET UG 2024 रीवाइज्ड रिजल्ट
- सबसे पहले एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर जाएं।
- यहां “NEET-UG revised scorecard” लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा।
- जहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- नीट यूजी का रिवाइज स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब नीट यूजी के रिवाइज स्कोर कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।












