बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायक बने मंत्री, विधान सभा चुनाव साधने की कवायद शुरू

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इस साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें बीजेपी कोटे से सात विधायकों को मंत्री बनाया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












